चंद्रशेखर रावण से मिलने पहुंची प्रियंका गांधी, भीम आर्मी कांग्रेस को दे सकती हैं समर्थन

img

लखनऊ ।। भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण से मिलने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया मेरठ हॉस्पिटल पहुंचे, चंद्रशेखर इस वक्त अस्पताल में एडमिट हैं।

 

बता दें कि भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर रावण को यूपी के सहारनपुर में मंगलवार को पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन के मामले में हिरासत में ले लिया था। तबीयत खराब होने के कारण बाद में उन्हें इलाज के लिए मेरठ भेजा दिया गया। उनकी गिरफ्तारी की खबर सुनते ही उनके समर्थकों ने हंगामा किया।

पढ़िए- 3 बार पराजय के बाद भी नेताजी ने किया था भरोसा, सपा अध्यक्ष ने फिर बनाया प्रत्याशी, जानिए इस कद्दावर नेता के बारे में

डीएम ए.के पांडेय ने बताया कि भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर दोपहर में सैकड़ों समर्थकों के साथ देवबंद क्षेत्र में जुलूस निकाल रहे थे। उन्होंने बताया कि आचार संहिता लगने के बाद भी वह बिना अनुमति के यह कार्यक्रम कर रहे थे। प्रशासन ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर उपचार के लिए मेरठ के हॉस्पिटल में भेजा दिया है।

भीम आर्मी के सहारनपुर जिला प्रमुख कमल वालिया ने बताया कि हम लोग 15 मार्च को दिल्ली में होने वाले कांशीराम जयंती समारोह में चलने के लिए लोगों को आमंत्रित कर रहे थे। प्रशासन ने हमें इसकी अनुमति नहीं दी। शांतिपूर्ण तरीके से अपना कार्यक्रम कर रहे थे। पुलिस ने हमें गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि चंद्रशेखर ने अभी हाल में ऐलान किया था कि उनका संगठन लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी और मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार का समर्थन करेगा। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि भीम आर्मी कांग्रेस को समर्थन दे सकती हैं।

फोटो- फाइल

Related News