भरी महफिल में प्रियंका चोपड़ा के कपड़ों ने दिया धोखा, पति निक ने आव देखा न ताव तुरंत गए और…

img

नई दिल्ली ।। बॉलीवुड व हॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस के साथ ‘Cannes Film Festival 2019’ अटेंड कर रही हैं। इस दौरान दोनों की बहुत क्लासी फोटोज़ व वीडियो सामने आ रही हैं। प्रियंका-निक का प्यार किसी से छिपा नहीं है। दोनों को अक्सर क्यूट मूमेंट्स शेयर करते देखा जाता है। ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिला।

हाल में आयोजित Cannes के एक इवेंट में प्रियंका ने लैवेंडर कलर की फिश स्केल ड्रेस पहनी हुई थी। साथ में निक भी थे जिन्होंने वेलविट का काले कलर वाला फॉर्मल आउटफिट पहना था। Cannes इवेंट के दौरान प्रियंका व निक ने अपनी एक फैन के साथ फोटो क्लिक करवाई, लेकिन इसी दौरान शायद प्रियंका की ड्रेस में कुछ प्रॉब्लम हो गई।

पढ़िए-अजय देवगन की फिल्म “De De Pyaar De” ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपए!

निक की नजर जैसे ही उसपर पड़ी और प्रियंका जैसे ही उनकी ओर घूमी निक ने देर किए बिना प्रियंका की ड्रेस सही की। इन पलों को एक विडियों में कैद कर लिया गया। फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फोटो- फाइल

Related News