बच्ची का बलात्कार कर 20 किलो के पत्थर से 10 बार मारा, बदहवास माँ को इस दिग्गज नेता ने पहुंचाया हॉस्पिटल

img

नई दिल्ली ।। मध्य प्रदेश राज्य की राजधानी भोपाल से ऐसी चौंकाने वाली ख़बर आई है, जिससे न केवल राज्य की क़ानून व्यवस्था बल्कि सरकार पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। जब राज्य चुनावी माहौल में डूबा हुआ है, राजधानी से एक बच्ची के साथ रेप करने की ख़बर आई है। पुलिस ने आरोपित अविनाश साहू को अरेस्ट कर लिया है।

उस पर आईपीसी और पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता अपनी 16 वर्षीय बुआ के साथ जैन मंदिर जा रही थी, तभी अविनाश उसे एक ऐसी जगह ले गया जो उसने पहले ही चिह्नित कर लिया था। अविनाश लड़की को जानता था और उसकी बुआ का दोस्त था। आरोप है कि पहले तो उसने लड़की का दुष्कर्म किया और फिर पत्थर से उसके सिर पर बहुत तेजी से वार किया।

पढि़ए-कई वर्षों बाद भी नहीं हो रहा था बच्चा, बाबा ने दी ये चीज, फिर एक दिन सभी बाबाओं ने मिलकर किया…

मामला मंगलवार (अप्रैल 30, 2019) का है। 12 वर्षीय 8वीं की छात्रा मनुआभान की टेकरी पर अपनी बुआ के साथ घूमने आई थी। बुधवार शाम को पुलिस ने उक्त बच्ची का शव बरामद किया। पहाड़ पर पत्थरों की खोह से उसका शव बरामद किया गया। 4 मई को बच्ची का बर्थडे था और उसके लिए ज़ोर-शोर से तैयारियाँ चल रही थीं। केक और कपड़ों तक के ऑर्डर दे दिए गए थे। अविनाश ने पुलिस से पूछताछ के दौरान बताया कि उसने बदनामी के डर से लड़की को मार दिया।

उसे डर था कि दुष्कर्म के बाद वह परिजनों को सब कुछ बता सकती है। छात्रा ने अपने आप को बचाने के लिए पूरा संघर्ष किया था और उसी क्रम में वह सिर के बल पत्थरों पर गिर गई। उसके सिर से ख़ून बहने लगा। इसका खुलासा होने के डर से अविनाश ने 20 किलो के पत्थर से उसके सिर पर 10 वार किया। पकड़े जाने के बाद वह बार-बार बयान बदल कर पुलिस को गुमराह करता रहा लेकिन सख्ती दिखाने के बाद उसने सब कुछ उगल दिया।

पढि़ए-हसीन जहां का गंभीर आरोप, आधी रात 12 बजे 2 इंस्पेक्टरों ने मेरे साथ जबरन…

छात्रा अपनी बुआ और अविनाश के साथ चौथी बार घूमने आई थी। उसे नहीं पता था कि अविनाश उस पर बुरी नीयत रखता है। मंदिर के पास जाने के बाद अविनाश ने छात्रा से दूर जाने का इशारा किया और फिर उसकी बुआ को बोलकर उसे खोजने के बहाने चला गया। तब तक छात्रा की बुआ मंदिर के पीछे खड़ी थी। आरोपित ने 10 मिनट के भीतर ही पीड़िता की हत्या कर दी।

बुआ ने शाम को परिजनों को छात्रा के गुम हो जाने की जानकारी दी। सीसीटीवी फुटेज में भी तीनों टेकरी में साथ जाते दिख रहे हैं लेकिन आते वक़्त छात्रा गायब थी। सुबह 5 बजे उसका जूता झाड़ियों में लटका दिखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। वहाँ पुलिस ने 5 फ़ीट गहरी खोह में से छात्रा का अर्धनग्न शव बरामद किया। आरोपित ने न केवल उसे मारा और उसके शव को घसीट कर ठिकाने लगाया बल्कि ऊपर 2 बड़ा पत्थर भी रख दिया था।

भोपाल से BJP प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने मृत छात्रा की बदहवास मां को हॉस्पिटल पहुँचाया। उनकी हालत गंभीर हो गई थी। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि दोषियों को सजा दिलाने तक वह शांत नहीं बैठेंगी। परिजनों से मुलाक़ात करने के बाद उन्होंने मृत छात्रा की अंत्येष्टि में भाग लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ के बारे में कहा कि वह केवल छिंदवाड़ा के सीएम हैं।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News