आज का राशिफल : 14 नवंबर 2018 दिन- बुधवार, आपका दिन शुभ हो !

img

आज का राशिफल : 14 नवंबर 2018 दिन- बुधवार, आपका दिन शुभ हो !


मेष:
घर, परिवार और संतान के मामले में आज आपको आनंद और संतोष मिलेगा। आज आप सगे-संबंधियों और मित्रों से घिरे रहेंगे। व्यापार-धंधे में प्रवास होगा और उसमें लाभ होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ, मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। कार्यभार से थकान अनुभव हो सकता है।

वृषभ:

व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है। नए आयोजनों को हाथ में ले सकेंगे। इसके अतिरिक्त आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। विदेश में रहनेवाले मित्रों या स्वजनों का समाचार आपको भाव-विभोर करेगा। लंबी दूरी की यात्रा का योग हैं। अत्यधिक काम का बोझ थकान और ऊबन का अनुभव होगा।

मिथुन:
आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। क्रोध और वाणी पर संयम रखें अन्यथा हानि हो सकती है। खर्च बढ़ जाने से आर्थिक तंगी अनुभव हो सकता है। परिजनों और साथ काम करने वालों के साथ मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें। ईश्वर की प्रार्थना तथा जप करने से राहत और शांति मिलेगी।

कर्क:
आज का दिन मौज-शौक और मनोरंजन में बीतेगा। मित्रों और परिवार के साथ मनोरंजन के स्थान या पर्यटन पर जाने का अवसर मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन और नए वस्त्र तथा आभूषण आदि की खरीदारी होगी। वाहन सुख प्राप्त होगा। सार्वजनिक क्षेत्र में मान तथा व्यवसाय के क्षेत्र में साझेदारी से लाभ मिलेगा। प्रेमीजनों को प्रणय में सफलता मिलेगी।

सिंह:

आज आपके परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। पारिवारिक सदस्यों से मिलकर आप आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यश, कीर्ति और आनंद की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में साथ काम करने वालों का सहयोग प्राप्त होगा। ननिहाल की तरफ से अच्छे समाचार मिलेंगे तथा लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों की पराजय होगी।

कन्या:
आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। संतान के भविष्य को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। अपच आदि पेट दर्द की बीमारियों की शिकायत हो सकती है, बाहर के खान-पान से बचें। विद्यार्थियों की पढ़ाई में विघ्न आ सकता है। बौद्धिक चर्चा तथा बातचीत में भाग न लें, सफलता मिलेगी। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। शेयर-सट्टा में सावधानी रखें।

तुला:
आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। ज्यादा सोच-विचार करने से आप परेशान हो सकते हैं। माता के मामले में आपको चिंता हो सकती है। यात्रा के लिए आज का दिन अनुकूल न होने से यात्रा करना टालें। छाती के दर्द से परेशानी हो सकती है। जमीन संबंधी मामलों में सावधानीपूर्वक व्यवहार करने की गणेशजी सलाह देते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

वृश्चिक:

आज का दिन खुशीपूर्वक व्यतीत करेंगे। नए कार्य की शुरुआत करेंगे। घर में भाई-बहनों के साथ मेल-मिलाप रहेगा। स्वजनों और मित्रों से मुलाकात होगी। लघु प्रवास का योग है। आज आपके कार्य सफल होंगे। भाग्य में लाभदायक परिवर्तन आएंगे। दुश्मनों और प्रतिस्पर्धी अपनी चाल में असफल रहेंगे। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी।

धनु:
आपका आज का दिन मध्यम फलदायी साबित होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी ना हो, इस बात का ध्यान रखें। आज आपके मानसिक व्यवहार में दृढ़ता कम होने से कोई भी निर्णय तेजी से नहीं ले सकेंगे। आज कोई महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। व्यर्थ धन खर्च और कार्यभार आपके मन को व्यवस्थित रखेंगे।

मकर:
आज निर्धारित कार्य सरलतापूर्वक पूरे होंगे। ऑफिस या व्यावसायिक स्थान पर आपका वर्चस्व बढ़ेगा। गृहस्थ जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। मित्रों और स्नेहीजों के साथ की मुलाकात से खुशी का वातावरण रहेगा। उत्तम भोजन और वस्त्राभूषण मिलेंगे तथा वैवाहिक जीवन में सुख-संतोष का अनुभव होगा।

कुंभ:
गणेशजी आज किसी की जमानत लेने तथा आर्थिक लेन-देन नहीं करने की सलाह देते हैं। खर्च की मात्रा अधिक हो सकती है। शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ्य रहेगें। परिजोनों के साथ मतभेद ना हों, इस बात का विशेष ध्यान रखें। किसी का हित करने में स्वंय परेशानी में पड़ जाने की संभावना है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मीन:
सामाजिक कार्यों या समारोहों में भाग लेने का अवसर आएगा। मित्रों-स्नेहीजनों के साथ की मुलाकात मन को खुशी देगी। सुंदर स्थान पर पर्यटन का आयोजन होगा। शुभ समाचार मिलेगा। पत्नी और संतान से लाभ प्राप्त होगा। आकस्मिक धन प्राप्त होने की संभावना है। वस्तुएं खरीदने के लिए अनुकूल दिन है।

Related News