आज का राशिफल: 16 नवंबर 2018 दिन- शुक्रवार, आपका दिन शुभ हो !

img

आज का राशिफल: 16 नवंबर 2018 दिन- शुक्रवार, आपका दिन शुभ हो !

आज का राशिफल

मेष:
आप का दिन मित्रों और सामाजिक कार्यों के पीछे भागदौड़ में बीतेगा। धन खर्च भी करना पडेगा। सरकारी कार्यो में सफलता प्राप्त होगी। बड़ो से सहयोग भी प्राप्त होगा। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। प्रवास और पर्यटन होगा।

वृषभ:

आज का दिन शुभ फलदायी है। व्यवसाय में प्रगति होगी। कार्यालय में अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष प्राप्त होगा। मित्रों से मुलाकात आनंददायी रहेगी।

मिथुन:
आज मन परेशान और स्वास्थ्य नरम रहेगा। कार्य करने में उत्साह की कमी रहेगी। व्यवसायिक स्थल पर भी अधिकारी और सहकर्मियों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा। धन खर्च हो सकता है। प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहें।

कर्क:
आज नकारात्मक भाव हावी रहेगा। क्रोध पर भी आज संयम रखना होगा। खर्च अधिक होने की संभावना है। परिजनों के बीच कोई विवाद न हो इसका ध्यान रखें। नए कार्यों का प्रारंभ आज न करें।

सिंह:

आज जीवनसाथी से तालमेल की कमी हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। सामाजिक मामलों में व्यवहार संयमित रखें, अपमान से बचेंगे। साझेदारों के साथ मतभेद हो सकता है। कोर्ट-कचहरी से दूर रहें।

कन्या:
व्यावसायिक क्षेत्र में आज यश प्राप्त होने की संभावना है। सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक वातावरण में सुख का अनुभव होगा। शारीरिक और मानसिकरूप से आप स्वस्थ रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा। मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

तुला:
आपकी मधुर वाणी से लोग प्रभावित होंगे। परिश्रम की तुलना में परिणाम कम हो सकता है। कार्य में संभलकर आगे बढ़ना होगा। अपच की पीड़ा होने से खान-पान में ध्यान रखें। साहित्य लेखन की प्रवृत्ति में रुचि बढे़गी।

वृश्चिक:

शारीरिक और मानसिकरूप से अस्वस्थता के कारण व्यग्रता बनी रहेगी। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन और कीर्ति की हानि हो सकती है। पारिवारिक वातावरण क्लेशपूर्ण हो सकता है। अनिद्रा सताएगी।

धनु:
सेहत अच्छी रहेगी। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। स्नेहीजनों के साथ समय आनंद पूर्वक बिताएंगे। धर्म कर्म में रुचि रहेगी। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मिलना हो सकता है।

मकर:
परिजनों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव के प्रसंग हो सकते हैं। निरर्थक खर्च होगा। शेयर में पूंजी-निवेश संभलकर करें। गृहणियों को आज असंतोष हो सकता है। सेहत का ख्याल रखें और योग-ध्यान करें।

कुंभ:
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन लाभदायी है। मित्रों और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। प्रवास और पर्यटन का आनंद उठा सकेंगे। ईश्वर का ध्यान करें और अनैतिक कार्यों से दूर रहें।

मीन:
आज सभी कार्यो में मन की एकाग्रता से फायदा होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिजनों के साथ मतभेद हो सकता है। लेन-देन में सोच-विचार कर निर्णय लीजिएगा। गलतफहमी से दूर रहें।

Related News