आज का राशिफल: 17 सितंबर 2018 दिन-सोमवार, आपका दिन शुभ हो !

img

आज का राशिफल: 17 सितंबर 2018 दिन-सोमवार, आपका दिन शुभ हो !

मेष:
कार्य आसानी से पूरा कर सकेंगे। इस समय आप जो प्रयत्न कर रहे हैं वे गलत दिशा ना जाए, इसका ध्यान रखें। धार्मिक या मांगलिक अवसरों पर उपस्थित होंगे। तीर्थयात्रा का योग है। क्रोध पर काबू रखें, मनमुटाव की आशंका है।

वृषभ:
कार्य समय पर पूरा न होने पर हताशा अनुभव कर सकते हैं। कार्य सफलता में विलंब हो सकता है। खान-पान का ध्यान रखें, स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। नए कार्य की शुरुआत के लिए उचित समय नहीं है। थकान अनुभव हो सकता है।

मिथुन:
दिन की शुरुआत अच्छी होगी। मेहमान और मित्रों के साथ पार्टी का आयोजन करेंगे। नए कपड़े, गहने और वाहन की खरीदारी का योग है। मन में आनंद व्याप्त रहेगा। विपरीत लिंगीय पात्रों की तरफ आकर्षण अनुभव करेंगे। सुख की प्राप्ति होगी।

कर्क:
आज का दिन आपको चिंता रहित और खुश रखेगा। परिवार के साथ बेहतर समय बिताएंगे। कार्य में सफलता और यश मिलेगा। नौकरीपेशावालों को नौकरी में लाभ होगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह:
तन-मन से स्वस्थ रहेंगे। रचनात्मक कार्य में प्रगति होगी। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात सुखद रहेगी। संतान की प्रगति का समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। आध्यात्म की ओर रुचि बढ़ेगी।

कन्या:
स्वास्थ्य ठीक रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है। माता के साथ संबंधों में तनाव खड़ा संभव है। स्वजनों के साथ उग्र वाद-विवाद ना हो, ध्यान रखें। खरीदारी के मामले में दिन बहुत अच्छा नहीं है।

तुला:
भाग्य वृद्धि और धनलाभ की संभावना हैं। पारिवारिक या व्यावहारिक कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। नजदीक के स्थान पर धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक:
परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सगे-संबंधियों और मित्रों का आगमन होगा। मिष्टान्न भोजन मिलेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च हो सकता है। अलंकारों तथा सुगंधित पदार्थों की खरीदारी होगी। वाणी के प्रभाव से काम बनेंगे।

धनु:
विदेश व्यापार से लाभ होगा। शिक्षा और संतान के मामले दिन अच्छा गुजरेगा। आपके हाथ से धार्मिक और मांगलिक कार्य होंगे। स्नेहीजनों और मित्रों से मिलन आनंदित करेगा। आर्थिक लाभ होगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर:
स्वास्थ्य संबंधी शिकायत हो सकती है। बाईं आंख में तकलीफ हो सकती है। धार्मिक कार्यों के पीछे धनखर्च हो सकता है। आध्यात्मिक और धार्मिक व्यवहार में वृद्धि होगी। शत्रुओं द्वारा परेशान किए जा सकते हैं।

कुंभ:
नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। अविवाहितों का विवाह आयोजित होगा। जीवनसाथी और संतान के शुभ समाचार प्राप्त होंगे। गृहस्थ जीवन में सुख और संतोष की भावना का अनुभव होगा। लाभ की प्राप्ति होगी।

मीन:
कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। नौकरी और व्यवसाय में प्रमोशन और वृद्धि होगी। व्यापारियों को रुके हुए पैसे मिलेंगे। पिता तथा बुजुर्गवर्ग से लाभ होगा। आर्थिक लाभ और परिवार में आनंद रहेगा।

Related News