आज का राशिफल: 18 सितंबर 2018 दिन-मंगलवार, आपका दिन शुभ हो !

img

आज का राशिफल: 18 सितंबर 2018 दिन-मंगलवार, आपका दिन शुभ हो !

आज का राशिफल

मेष:
धार्मिक कार्य में या धार्मिक स्थान पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। शरीर में ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रह सकता है। वाणी और क्रोध पर संयम रखें। अधिकारियों और परिजनों के साथ वाद-विवाद में ना पड़ें।

वृषभ:
धनप्राप्ति के योग हैं। व्यापार में लाभ होगा। अत्यधिक कार्यभार और खानपान से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्त्री मित्रों से लाभ मिल सकता है। दोस्तों के साथ घूमने जाना लाभदायी होगा।

मिथुन:
मौज-मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में आपको विशेष रुचि रहेगी। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाने का आयोजन हो सकता है। सार्वजनिक जीवन में सम्मान बढ़ेगा। विपरीत लिंग प्रति आकर्षण बढ़ेगा। खर्च पर संयम रखें।

कर्क:
आज का दिन खुशी और सफलता का है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरीपेशा वालों को ऑफिस में अनुकूल वातावरण मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। आवश्यक खर्च होंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।

सिंह:
शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।रचनात्मक कार्यों में दिलचस्पी रहेगी। प्रेमीजनों से मुलाकात होगी। संतान से शुभ समाचार प्राप्त होगा। धार्मिक या परोपकार कार्य से आनंदित रहेंगे।

कन्या:
विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक झगड़ों से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पढ़ाई के लिए अनुकूल समय नहीं है। संपत्ति, वाहन से संबंधित समस्याएं खत्म होंगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

तुला:
समय भाग्यवृद्धि का होने से साहसपूर्ण कार्य हाथ में ले सकते हैं। पूंजी निवेश के लिए शुभ समय है। परिवार वालों के साथ मेल-मिलाप रहेगा। विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे।

वृश्चिक:
नकारात्मक विचारों को मन में न आने दें। कम बोलें, पारिवारिक झगड़ो से बच सकेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगाएं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अवरोध आ सकता है।

धनु:
कार्य में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ होगा। सपरिवार मांगलिक प्रसंग में उपस्थित होंगे। तीर्थयात्रा की संभावना है। दांपत्यजीवन में मधुरता का अनुभव करेंगे। समाज में सम्मान और यश बढ़ेगा।

मकर:
धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। परिवार वालो के साथ संभलकर बोलें। अधिक परिश्रम करके भी कम सफलता मिलने से हताशा पैदा हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ:
नौकरी व्यवसाय में लाभ होगा। नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। स्त्री मित्रों से लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे। पत्नी और पुत्र की तरफ से सुख और संतोष अनुभव करेंगे।

मीन:
आज का दिन लाभदायक है। काम की सफलता और पदाधिकारियों का प्रोत्साहन आपके उत्साह को दोगुणा करेगा। व्यापार और आय में वृद्धि होगी। बकाया राशि का भुगतान होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

Related News