आज का राशिफल : 19 सितम्बर 2018, दिन- बुधवार, आपका दिन शुभ हो !

img

आज का राशिफल : 19 सितम्बर 2018, दिन- बुधवार, आपका दिन शुभ हो !

आज का राशिफल

मेष:
हानिकर विचार, व्यवहार और आयोजन से दूर रहें। स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा। कार्य सरलता पूर्वक पूरे होंगे। विरोधियों के साथ वाद-विवाद न करें। दोपहर के बाद स्थिति में सुधार होगा। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें।

वृषभ:
सरकार विरोधी कार्य एवं प्रवृत्तियों से दूर रहें। नए कार्य का प्रारंभ न करें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यवसाय में समस्या आ सकती है। आज भाग्य साथ नहीं देगा। अधिकारी वर्ग से संभल कर रहें।

मिथुन:
सुख-शांतिपूर्वक से दिन बीतेगा। परिजनों व मित्रों के साथ आनंद के पल बिताएंगे। दोपहर बाद मन चिंताग्रस्त रहेगा। आप संवेदनशी रहेंगे। क्रोध पर संयम रखें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

कर्क:
आर्थिक लाभ आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। व्यावसायियों के लिए आज का दिन लाभदायी है। कार्य सफल होंगे, पदोन्नति और यश प्राप्त होगा। मित्रों के साथ घूमने और भोजन का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

सिंह:
साहित्य-कला के प्रति रुचि रहेगी। पेट की समस्या से शरीर अस्वस्थ रह सकता है। देपहर बाद आर्थिक संकट समाप्त हो जाएगा। घर का वातावरण आनंदमय रहेगा। कारोबार में लाभ प्राप्त होगा।

कन्या:
शारीरिक और मानसिक रूप से शरीर को स्वस्थ रखें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धनहानि के भी योग हैं। जलक्षेत्र से बच कर रहें। संभव हो सके तो यात्रा न करें। क्रोध पर संयम रखें।

तुला:
नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए दिन अनुकूल है। आध्यात्म की तरफ झुकाव रहेगा। घर में क्लेश का वातावरण रह सकता है। मान-सम्मान की हानि ना हो इस बात का ध्यान रखें।

वृश्चिक:
परिवारवालों के व्यवहार से दुखी होंगे। वाणी पर संयम रखें। कार्य में अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी। दोपहर बाद प्रसन्नता रहेगी। मित्रों और परिजनों के साथ मेल-जोल बढे़गा। भाग्य मेहरबान रहेगा।

धनु:
आर्थिक लाभ मिलने के संकेत है। धार्मिक स्थल पर जाने के भी योग हैं। दांपत्यजीवन में सुख और आनंद मिलेगा। आपके द्वारा हुए कार्य का अपेक्षित परिणाम न मिलने से निराशा होगी। मन बेचैन रह सकता है।

मकर:
कोर्ट-कचहरी के मसलों से दूर रहें। मन की व्यग्रता से स्वास्थ्य पर बुड़ा असर पड़ेगा। दोपहर बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा। वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

कुंभ:
आज का दिन लाभदायक है। सामाजिक और आर्थिक क्षेत्रों में आप प्रगति करेंगे। दोपहर के बाद स्वास्थ्य नरम रहेगा। परिवार में किसी बात से परेशानी होगी। धन का व्यय बढ़ेगा। व्यवहार संयमित रखें।

मीन:
विचारों में दृढ़ता रहेगी। व्यवसाय में उच्चअधिकारियों से लाभ होगा। पदोन्नति के योग हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी। आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक दृष्टि से दिन लाभकारी है। मित्रों के साथ यात्रा कर सकते हैं।

Related News