आज का राशिफल: 25 सितंबर 2018 दिन-मंगलवार, आपका दिन शुभ हो !

img

आज का राशिफल: 25 सितंबर 2018 दिन-मंगलवार, आपका दिन शुभ हो !

15 अगस्त 2018 का राशिफल : जानिए क्या कहता है आज का दिन

 

मेष:
आज मन में बेचैनी और स्वास्थ्य नरम रह सकता है। किसी का भला करने के चक्कर में आप खुद परेशान हो सकते हैं । पैसों की लेन-देन में सावधानी बरतें। लालच में ना फंसें हानि हो सकती है।

वृषभ:
दिन शुभ है, धन-वृद्घि तथा पदोन्नति के योग हैं। व्यापार में सफलता मिल सकती है। परिजनों तथा मित्रों के साथ आनंद प्राप्त कर सकेंगे। यात्रा में सुख मिल सकता है।

मिथुन:
दिन अनुकूल रहेगा। सहकर्मियों तथा अधिकारियों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पदोन्नति के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कर्क:
धार्मिक कार्य से आनंद प्राप्त होगा। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। धनलाभ हो सकता है। भाग्य में अच्छे परिवर्तन के योग हैं।

सिंह:
विपरित परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। धन खर्च हो सकता है। परिजनो के साथ संयमपूर्वक व्यवहार करें। अनैतिक कार्य से दूर रहें।

कन्या:
सम्मान प्राप्त होगा। सुंदर वस्त्राभूषण की खरीदी हो सकती है। वाहनसुख प्राप्त होगा। साझेदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी से तकरार हो सकती है, संभल कर रहें।

तुला:
घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। यश की प्राप्ति होगी। माता-पिता की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगा।

वृश्चिक:
विद्यार्थियों को अभ्यास में सफलता मिल सकती है। संभव हो तो नए कार्यों का प्रारंभ आज न करें। आर्थिक लाभ हो सकता है, सट्टा बाजार से दूर रहें। यात्रा हो सके तो टाल दें, अन्यथा सावधानी रखें।

धनु:
मन में उदासीनता छाई रह सकती है। शरीर में स्फूर्ति तथा मन में खुशी का अभाव रहेगा। घर का वातावरण तनावपूर्ण रह सकता है। धनहानि का योग है। जमीन तथा वाहन के कागजात को सावधानीपूर्वक बनवाएं।

मकर:
नए कार्यो का प्रारंभ करने के लिए दिन शुभ है। अनुकूल परिस्थिति रहने से मन मे प्रसन्नता बनी रहेगी। भाई-बंधुओं से लाभ तथा सहायता मिलेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं।

कुंभ:
विवादों से दूर रहें। धार्मिक कार्य में धन खर्च हो सकता है। पारिवारिक वातावरण बिगड़ सकता है। असफलता से मन निराश हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान दें। निर्णयशक्ति का अभाव रहेगा।

मीन:
आज आप उत्साहित रहेंगे। परिवार के लोगों के साथ भोजन का अवसर प्राप्त होगा। नए कार्य के प्रारंभ के लिए दिन अच्छा है। धनलाभ होगा, फिर भी अधिक खर्च न हो जाए इसका ध्यान रखें।

Related News