Reliance Jio का बड़ा धमाका: Jio News ऐप लांच किया, जानें क्या है खास

img

टेक डेस्क. रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए Jio News ऐप लांच कर दिया है। Jio News एग्रीगेटर है जो वेब पर आधारित न्यूज सेवा है। यह ऐप Android और iOS दोनों पर उपलब्ध है। जियो ने मोबाइल एप्लिकेशन के साथ-साथ अब वेब-आधारित सर्विस (www.jionews.com) के रूप में जियोन्यूज नाम से डिजिटल प्रोडक्ट लांच किया है।

Jio News 12 भारतीय भाषों को सपोर्ट करती है। Jio News हिंदी, बंगाली, गुजरती, मराठी, पंजाबी, तमिल, उर्दू समेत कई भाषों में न्यूज उपलब्ध करवाएगी। यह 150 लाइव न्यूज चैनल्स, 800 मैगजीन्स, 250 से अधिक न्यूजपेपर्स और कई ऑनलाइन ब्लोग्स के जरिये अपने यूजर्स को न्यूज अपडेट्स देगी। इस प्रतिक्रया के लिए यह सबसे जरुरी और सही कंटेंट यूजर्स को उपलब्ध करवाने के लिए AI और Machine Learning का प्रयोग करेगी।

कंपनी का दावा है की Jio यूजर्स अपने होमपेज को अपनी पसंद अनुसार कस्टमाइज भी कर सकते हैं। यूजर्स राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, प्रौद्योगिकी, जीवनशैली, फैशन, करियर, स्वास्थ्य, ज्योतिष, वित्तीय और कई अन्य क्षेत्रों से अपनी रुचि के क्षेत्रों को चुनकर अपने होमपेज को पूरी तरह से कस्टमाइज कर सकते हैं।

Related News