इस दिन आएगा यूपी सिपाही भर्ती 2013 का संशोधित अंतिम परिणाम !

img

Lucknow. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष जीपी शर्मा ने बताया कि वर्ष 2013 की सिपाही भर्ती से संबंधित अंतिम परिणाम एक महीने में घोषित कर दिया जाएगा।

यूपी सिपाही भर्ती

एक सवाल पर जीपी शर्मा ने बताया कि 2013 भर्ती का परिणाम वर्ष 2015 में घोषित किया गया था। इसमें लागू किए गए क्षैतिज आरक्षण के नियम को कोर्ट में चुनौती दी गई थी। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने इस नियम में संशोधन करने का निर्देश दिया। इस आधार पर 8 हजार अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। चूंकि मेडिकल छह महीने ही वैध रहता है, इस कारण अभ्यर्थियों का फिर से मेडिकल कराया जा रहा है। एक महीने में अंतिम परिणाम जारी कर दिया जाएगा।

बता दें कि सितंबर में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सिपाही भर्ती 2013 में गलत क्षैतिज आरक्षण के कारण रिक्त हुए पदों पर नियुक्ति को लेकर दाखिल याचिका पर पुलिस भर्ती बोर्ड से जवाब तलब किया था। कोर्ट ने बोर्ड से यह बताने को कहा था कि कुल कितने पद रिक्त हैं, जिन पर नियुक्ति होनी है। साथ ही इन पदों को भरने के लिए कौन सी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

यह आदेश न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र ने प्रमोद कुमार सिंह व अन्य की याचिका पर अधिवक्ता सीमांत सिंह को सुनकर दिया था। कोर्ट ने यह भी बताने को कहा था कि अवैध रूप से नियुक्त अभ्यर्थियों को हटाए जाने के बाद रिक्त हुए पदों पर नियुक्ति की गई है या नहीं, कोर्ट ने पुलिस भर्ती बोर्ड के सचिव से इन सभी बिंदुओं पर व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करने को कहा था।

भर्ती बोर्ड ने कोर्ट को आश्वासन दिया है कि इस दौरान रिक्त पदों पर कोई नियुक्ति नहीं कि जाएगी। याचिका में सामान्य सीटों पर चयनित क्षैतिज आरक्षण के अभ्यर्थियों को हटाने से रिक्त हुए पदों पर नियमानुसार नियुक्ति करने की मांग की गई है।
भर्ती बोर्ड पर आरोप लगा है कि वह मनमाने तरीके से नियुक्तियां कर रहा है।

Related News