264 रनों का रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा, इस खिलाड़ी ने किया ये कारनामा

img

पंजाब ।। क्रिकेट इतिहास में सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने वाले रोहित शर्मा का रिकॉर्ड टूट गया है। रोहित ने वनडे क्रिकेट में 3 दोहरा शतक लगाया है और क्रिकेट के इस प्रारूप में उनका बेस्ट स्कोर 264 रन है जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। अब रोहित शर्मा के ये रिकॉर्ड टूट गया है और इसके बाद उनकी मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर उनसे मजाक भी कर डाला।

रोहित शर्मा का ये रिकॉर्ड मुंबई के इंटर स्कूल टूर्नामेंट में रिजवी स्प्रिंगफील्ड की तरफ से खेलते हुए अभिनव सिंह ने तोड़ा। अभिनव में अपनी बेहतरीन पारी के दौरान 265 रन बनाए और रोहित के 264 रन के रिकॉर्ड को तोड़ डाला।

पढ़िए- IND vs AUS- वीरू ने भारतीय टीम से कहा ‘मरवा मत देना यार’, देखिए ये नया वीडियो

वैसे आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में अब तक कोई बल्लेबाज रोहित के इस रिकॉर्ड को ना तो तोड़ पाया है और ना ही इसके आसपास भी पहुंचा है। गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 13 नवंबर 2014 में कोलकाता में 264 रन की पारी खेली थी। उन्होंने इडेन गार्डन में 173 गेंदों का सामना करते हुए 33 चौके और 9 छक्कों की मदद से ये पारी खेली थी। रोहित की इस पारी के दम पर भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 153 रन से जीत दर्ज की थी।

फोटो- फाइल

Related News