30 नवंबर से पहले निकाल लें अपना रुपया, SBI बंद करने जा रही है ये A/C

img

नेशनल डेस्क ।। यदि आप देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सेवाएं लेते हैं तो यह आपके लिए बुरी खबर हो सकती है। SBI ने मोबाइल बेस्ट डिजिटल एप SBI बडी (SBI Buddy) को बंद करने का फैसला किया है। 30 नवंबर से यह डिजिटल एप पूरी तरह से काम करना बंद कर देगा।

यदि आप भी SBI बडी का इस्तेमाल करते हैं और उसमें रुपए जमा है तो उन्हें जल्द से जल्द निकाल लें। 30 नवंबर के बाद इन रुपयों को निकालने में परेशानी हो सकती है। SBI ने अपने बडी को बंद करने की जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.sbi.co.in और अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल के जरिए दी है।

पढ़िए- ऐसे उठाएं पूरे 1 महीने तक Free में मिल रहे इंटरनेट का फायदा, बताना नहीं किसी से

SBI ने अपने मोबाइल वॉलेट एप SBI Buddy को 2015 में लॉन्च किया था। तब इसको एक साथ 13 भाषाओं में लॉन्च किया गया था। 2017 के अंत तक SBI Buddy पर करीब सवा करोड़ यूजर रजिस्टर्ड थे। लेकिन अब बैंक इसको बंद करने जा रहा है। बैंक की ओर से ग्राहकों को दी गई सूचना में कहा गया है कि वे जल्द से जल्द अपना पैसा निकाल लें। हालांकि, बैंक की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है कि 30 नवंबर के बाद जिन खातों में बैलेंस रह जाएगा, उसका क्या होगा।

भारतीय स्टेट बैंक ने त्योहारी सीजन में इंटीग्रेटेड डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म SBI YONO की थी। अब SBI Buddy की जगह यह YONO एप लेगा। इसके लिए SBI ने रिलायंस जियो के साथ पार्टनरशिप भी की है।

SBI YONO एप के जरिए SBI और जियो पेमेंट बैंक की मदद से भी लेनदेन किया जा सकता है। SBI YONO App स्टोर और गूगल प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध है। लॉन्च होने के कुछ समय बाद ही SBI YONOटॉप 5 फाइनेंशियल ऐप्स में शामिल है।

फोटो- फाइल

Related News