देखिए 14 मई का राशिफल, वृष और कुंभ राशि को मिलेगा…

img

डेस्क ।। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, आज का दिन वृष और कुंभ के छात्रों के लिए बहुत शुभ रहेगा। मेष राशि के जातक विवादों से बचने की कोशिश करें। मिथुन राशि के जातकों को धन के आगमन की संभावना रहेगी।

मेष- आज विवादों से बचने का प्रयास करें। व्यवसाय में सफलता और उन्नति की संभावना रहेगी। पीला रंग शुभ है। अन्न का दान करें।

पढ़िए-मुश्किलें दूर करने के लिए करें ये उपाय, रिश्तों का ग्रहों से गहरा संबंध

वृष- आज धन का आगमन हो सकता है। प्रेम में तनाव हो सकता है। हरा रंग शुभ है। हेल्थ से कष्ट संभव है। उड़द का दान करें।

मिथुन- व्ययसाय में कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। धन के आगमन की संभावना रहेगी। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको प्रसन्न रखेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। पीला रंग शुभ है।

कर्क- आईटी तथा मीडिया से सम्बद्ध जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। धन के आगमन की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। सफेद रंग शुभ है।

सिंह- धन की प्राप्ति हो सकती है। दाम्पत्य जीवन खुशहाली से परिपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ लाभकारी है।

कन्या- राजनीति में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। छात्र शिक्षा में उन्नति करेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य से कष्ट हो सकता है। श्री विष्णु जी का ध्यान करते रहें।

तुला- आईटी और मीडिया फील्ड में कार्य करने वाले युवा आज अपने मेहनत पूर्ण कार्य से अपने बॉस का मन मोह लेंगे। लव लाइफ़ में दूरियां आपको परेशान कर सकती है। हेल्थ से कष्ट संभव है। नीला रंग समृद्धि कारक है।

वृश्चिक – राजनीति तथा प्रशासनिक सेवा से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। आज धन का आगमन हो सकता है। बीपी के रोगी सावधानी बरतें। हरा रंग प्रगतिकारक है।

धनु- अत्यंन्त व्यस्तता के बावजूद परिवार में किसी विशेष कार्य के लिए समय निकाल लेंगे। सफेद रंग शुभ है। हेल्थ से परेशानी रहेगी।

मकर- आज भावुकता से बचने का समय है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशी बनी रहेगी। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कुंभ – धन के आगमन की संभावना रहेगी। आईटी और मीडिया से जुड़े जातक सफल रहेंगे। सफेद आज का आपका शुभ रंग है।

मीन – आज छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। श्वांस के रोग से प्रभावित लोग सावधानी बरतें। धन का आगमन होगा। पीला रंग शुभ है।

Related News