बॉयफ्रेंड को देखते ही हुई बेकाबू, बाइक से उतरकर भागी पत्नी, पीछे-पीछे दौडा पति, फिर…

img

उत्तर प्रदेश ।। यूपी के अलीगढ़ से मियां-बीवी की एक दिलचस्प कहानी सामने आई है। यहां पति (अलीगढ) से पत्नी को लेने आया था। बीवी बाइक पर बैठकर वापस ससुराल जा रही थी। रास्ते में ब्वॉयफ्रेंड का घर पड़ा। वह बाइक से कूदकर ब्वॉयफ्रेंड के घर में घुस गई। हद तो तब हो गई जब उसने पति से कह दिया कि उसे भूल जाए। वह ब्वॉयफ्रेंड के साथ रहेगी। वहीं दूसरी ओर ये देख ब्वॉयफ्रेंड की बीवी के होश उड़ गए। देर रात तक थाने पर ड्रामा चला।

मामला संजीव नगर, फाउंड्री नगर का है। वीरेंद्र प्रजापति के अपने मोहल्ले में रहने वाली एक लड़की से अफेयर था। संयोग से ये लव स्टोरी शादी के बंधन तक नहीं पहुंची। वीरेंद्र की शादी दूसरी जगह हो गई। परिजनों ने लड़की की शादी इगलास में कर दी। लड़की जब भी मायके आती अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिलती थी। वीरेंद्र भी उससे मिलने उसकी ससुराल पहुंच जाता था। पिछले 2 वर्ष से ये सिलसिला चल रहा था।

पढ़िए-बीवी को लगा था 3 पुरूषों से संबंध बनाने का चस्का, पति घर आया तो हो गई बेचैन फिर…

वीरेंद्र की पत्नी ने दोनों की बातचीत सुन ली। उसने पिछले दिनों झगड़ा किया। वीरेंद्र के घर कई दिनों से रार चल रही थी। लड़की अपने मायके आई हुई थी। बुधवार को पति उसे लेने आया था। रास्ते में वीरेंद्र की फोन की दुकान दिखी। लड़की बाइक से कूद गई। पहले दुकान पर गई। वहां वीरेंद्र नहीं दिखा तो सीधे उसके घर पहुंच गई। जानकारी पर लड़की के परिजन आ गए।

उन्होंने बेटी को समझाने का प्रयास किया। वह कुछ सुनने को तैयार नहीं थी। स्पष्ट बोल रही थी कि अब यहीं रहेगी। वीरेंद्र भी उसके हाथ जोड़ रहा था। उसे समझाने की कोशिश कर रहा था। हंगामा बढ़ा तो भीड़ जमा हो गई। मामला चौकी तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। जब बात नहीं बनी तो दोनों पक्ष थाने भेज दिए। थाने पर भी घंटों पंचायत चली।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News