सीएम केजरीवाल के मंत्री का सनसनीखेज खुलासा ‘गलतफहमी थे मुसलमान, कांग्रेस को दिए वोट’

img

नई दिल्ली ।। आम चुनाव के चलते दिल्ली की 7 सीटों (नई दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तरी पूर्वी दिल्ली, उत्तरी पश्चिमी दिल्ली और चांदनी चौक) पर 12 मई को मतदान हो चुका है, लेकिन सभी दलों ने मतदान को लेकर अपना-अपना आंकलन शुरू कर दिया है। इस बीच दिल्ली सरकार के मंत्री एवं AAP के नेता राजेंद्र पाल गौतम ने बड़ा खुलासा किया है।

उन्होंने कहा है कि पहले दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर AAP को जीत मिलने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन मुस्लिम वोटर ने गलतफहमी में वोट डाला, जिसके चलते कुछ वोटर कांग्रेस की ओर शिफ्ट हुए हैं। इसके अलावा मतदान से 2 रात पहले गरीब वोटरों को रुपए बांटे गए, जिसके चलते भी वोट ट्रांसफर हुए हैं। राजेंद्र पाल गौतम उत्तरी-पूर्वी दिल्ली की सीमापुरी विधानसभा से MLA भी हैं।

पढ़िए-बीएसपी सरकार में बेंची गयी 21 चीनी मिलों को लेकर सामने आई ये बात, जाँच में मायावती…

आपको बता दें कि दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में से उत्तरी-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर सबसे अधिक वोटिंग हुई थी। यहां पर 63.39 फीसद लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस लोकसभा क्षेत्र में दिल्ली की सबसे अधिक मुस्लिम आबादी है। यहां लगभग 23 फीसद मुस्लिम हैं, जिसमें सीलमपुर एवं मुस्तफाबाद जैसे मुस्लिम बहुल क्षेत्र हैं। उत्तरी-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मदीवार शीला दीक्षित, BJP उम्मदीवार मनोज तिवारी और AAP के दिलीप पांडेय के बीच मुकाबला है।

फोटो- फाइल

Related News