पति के बजाय पत्नी को नौकर देता था संतुष्टि, लेकिन हर दिन नहीं हो…

img

पंजाब ।। लुधियाना शहर की कॉलोनी में रहने वाले एक शख्स की वाइफ अपने नौकर के साथ भाग गई। महिला ने जाने से पहले पति और सास-ससुर को खाने में नशीला पदार्थ डालकर बेहोश कर दिया था। महिला अपने साथ घर से जेवर, नकदी व कीमती सामान भी ले गई। घटना का पता तब चला, जब अगली सुबह पीड़ित पति को होश आया। उसने अपने माता-पिता को हॉस्पिटल में एडमिट कराया।

पुलिस ने महिला व उसके प्रेमी नौकर के विरूद्ध केस दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि मार्च 2018 में उसकी शादी हुई थी। शादी के दो महीने बाद ही नौकर उनके घर में आने-जाने लगा। वह पहले उसकी पत्‍नी के पिता का ड्राइवर था। नौकर और उसकी पत्‍नी की हरकतों पर शक होने के कारण उसके माता-पिता ने उसे उनके घर में आने से सख्त मना कर दिया था। इसके बाद उसकी बीवी छोटी-छोटी बात पर झगड़ा करने लगी थी।

पढ़िए-गर्लफ्रेंड की शादी के बाद भी प्रेमी उससे करता था बात, दुल्हन के पति ने ब्वॉयफ्रेंड के साथ पी शराब, खुल गए कई राज

बीते बुधवार रात 8 बजे जब वह काम से छुट्टी करके घर लौटा। उसकी पत्‍नी ने उसे, माता व पिता को खाना खिलाया। खाना खाने के बाद वे तीनों बेहोश हो गए। सुबह 6 बजे जब उसकी आंख खुली तो उसने देखा कि उसके माता-पिता बेहोश पड़े हुए थे। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और उसकी पत्‍नी गायब थी, जिसके बाद उसने अपने माता पिता को हॉस्पिटल में एडमिट कराया।

घटना वाली रात को महिला ने पूरे तरीके से योजना बनाई थी। उस रात उसने खाने में चिट्टे छोले, दाल मक्खनी और शाही पनीर बना रखी थी। डिशेज बनाने के बाद उसमें नशीला पदार्थ मिला दिया था। आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बताया की रात के समय नौकर एक कार लेकर आया था। घर का सामान लेकर महिला उसके साथ चली गई। फिलाहल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News