शत्रुघ्न सिन्हा का हो गया फाइनल, 28 मार्च को इस पार्टी का थामेंगे दामन और कहां से लड़ेंगे चुनाव

img

पटना ।। काफी समय के बाद शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर सब कुछ साफ हो गया। 28 मार्च को शॉटगन (शत्रुघ्न सिन्हा) कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। इस बात की जानकारी खुद कांग्रेस नेता व सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने दी है।

पत्रकारों से बात करते हुए बिहार कांग्रेस अभियान समिति के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह ने कहा कि इसी हफ्ते ‘बिहारी बाबू’ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

पढ़िए-अमर सिंह की करीबी जया प्रदा ने थामा BJP का दामन, दिया ये बड़ा बयान

इससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा के मीडिया प्रभारी संजय ने भी कहा था कि 28 मार्च को दिन के ग्यारह बजे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने शॉटगन पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इसके बाद एक अप्रैल को सिन्हा पटना पहुंचेंगे और मीडिया से बात कर इसकी पूरी जानकारी देंगे। हालांकि, शत्रुघ्न सिन्हा ने खुद अब तक कोई बयान नहीं दिया है।

फोटो- फाइल

Related News