लखनऊ ।। लोकसभा इलेक्शन 2019 के लिए सुल्तानपुर की आयरल लेडी कही जाने वाली कमला यादव 19 अप्रैल शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। कमला यादव प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) से सुल्तानपुर की प्रत्याशी हैं। नामांकन यात्रा में कई दिग्गज नेता भी शामिल होंगे। सुल्तानपुर में 6ठें चरण के लिए 12 मई को मत डाले जाएंगे।
राजधानी लखनऊ में प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात के बाद कमला यादव ने साफ कर दिया है कि वह लोकसभा इलेक्शन 2019 के लिये 19 अप्रैल को अपना नामांकन करेंगी। सुल्तानपुर से प्रसपा जिलाध्यक्ष हौसिला यादव ने बताया कि क्षेत्र से उन्हें भारी जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर से नफरत उन्माद के खात्मे के लिए जनता का विश्वास उनके साथ है। नामांकन कार्यक्रम में सपरिवार पहुंचने के लिए उन्होंने सभी को सादर आमंत्रित किया है।
कमला यादव अपने निवास मझवारा धनपतगंज में सुबह 9.00 बजे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। इसके बाद उनका रोड शो सुबह 10.00 बजे प्रारम्भ होगा। इसे विश्वास यात्रा का नाम दिया गया है। यह यात्रा मझवारा धनपतगंज होते हुए 12.00 बजे जिलाधिकारी कार्यलय पहुंचेगी जहां कमला यादव दोपहर 12.20 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इसके बाद वह एक जनसभा को संबोधित भी करेंगी। इस नामांकन यात्रा में कई दिग्गज नेता भी शामिल होंगें।