उत्तर प्रदेश ।। समाजवादी सेकुलर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने अपने 9 प्रवक्ताओं की आज लिस्ट जारी कर दी है। इस दौरान उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा वह भी इशारों ही इशारों में।
शिवपाल यादव ने भतीजे अखिलेश का नाम लिए बिना तंज कसते हुए महाभारत व रामायण का जिक्र किया था। उन्होंने इशारों ही इशारों में अखिलेश यादव की तुलना कौरवों से कर दी और कहा कि पांडवों ने कौरवों से 5 गांव मांगा था। मैंने तो केवल सम्मान मांगा था।
शिवपाल ने बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर तंज कसा और कहा कि सत्ता पाकर कभी अभिमान नहीं आना चाहिए। मैंने तो कभी कोई पद नहीं मांगा। पार्टी में नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के साथ तमाम उतार चढाव आए, लेकिन हमने मिलकर संभाला।