नई दिल्ली ।। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत 32 साल की हो चुकी हैं। कंगना का जन्म 23 मार्च, 1987 हिमाचल प्रदेश में हुआ था। कंगना ने अपने कॅरियर के शुरुआती दिनों में बहुत संघर्ष किया है।
उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में अपने टैलेंट के दम पर एक अलग मुकाम हासिल किया है। कंगना अब तक के अपने बॉलीवुड कॉरियर में कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं। कंगना आज बॉलीवुड की कामयाब एक्ट्रेस में से एक हैं लेकिन उनकी इस कामयाबी के पीछे बहुत-सी असफलता की कहानी हैं।
आपको बता दें कि एक्ट्रेस कंगना को फिल्मों में आने के लिए एक बार नहीं बल्कि कई बार रिजेक्ट होना पड़ा था। जबकि कंगना के परिवार वाले नहीं चाहते थे कि वह एक अभिनेत्री बने, लेकिन कंगना अपने सपने को पूरा करने के लिए परिजनों से झगड़ा करके और समाज के ताने सुनकर मुंबई चली आई।
उस वक्त वह सिर्फ 17 साल की थी। उस वक्त एक्ट्रेस के पास ना तो घर था और ना ही खाने के लिए पैसा था। ऐसे में उन्होंने कई दिनों तक मुंबई की फुटपाथों पर रात गुजारी थी। उन्होंने अपने फिल्मी कॉरियर की शुरुआत फिल्म ‘गैंगस्टर’ से की थी। हालांकि इस फिल्म से उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिली थी।
आपको बता दें कि कभी मुंबई में सड़कों पर रात गुजारने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत आज अपनी मेहनत की बदौलत लगभग 84 करोड़ रुपए की मालकिन हैं। कंगना के पास मुंबई में एक लग्जरी घर है, जो उन्होंने 2015 में खरीदा था। इस घर की कीमत करीब 15.5 करोड़ रुपए है और इसमें 5 बेडरूम हैं।