ससुराल आए दामाद ने खेला मौत का खेल, बेरहमी से पत्नी और सास को काट डाला

img

जयपुर ।। जिले हनुमानगढ़ के भिरानी थाना क्षेत्र में ससुराल आए दामाद ने घरेलू विवाद को लेकर अपनी पत्नी और सास गेको बेरहमी से मौत के घाट उतार डाला। बीती रात स्याह अंधेरे में हुई इस वारदात का ग्रामीणों को सोमवार को सुबह पता चला। मौके पर जिस किसी ने भी मां-बेटी के शवों ग को तो उसके रोंगटे खड़े हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वहां शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार दोहरे हत्याकांड की यह वारदात भिरानी थाना इलाके के गड़ीछानी गांव में हुई। हरियाणा के जखोदखड़ेा गांव निवासी विनोद रविवार रात को अपनी ससुराल गड़ीछानी आया था। उसका अपनी पत्नी से पुष्पा से घरेलू विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर विनोद ने अपनी पत्नी पुष्पा और सास संजना के सिर पर धारदार हथियार से वारकर निर्दयतापूर्वक हत्या कर दी। हत्या के बाद वहां खून ही खून बिखर गया।

पढि़ए- 50 सेकंड में बदमाशों ने लूटा बैंक, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

रात को घटना का पता किसी को नहीं चला। सुबह वीभत्स हत्याकांड की खबर मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने भिरानी पुलिस को सूचना दी। इस पर भिरानी थानाधिकारी नवदीप सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों के शवों को भादरा चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने हत्या के आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतका पुष्पा के मामा संतलाल की रिपोर्ट पर विनोद के विरूद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। संतलाल का आरोप है कि उनके दामाद विनोद का पुष्पा से विवाद चल रहा था। रविवार को उसके ससुराल आने पर फिर से विवाद हुआ। इस बाद उसने दोनों की हत्या कर दी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

फोटोः प्रतीकात्मक

Related News