चुनाव में कांग्रेस को मिली सफलता पर पहली बार बोलीं सोनिया गांधी, सुनकर BJP के उड़ेंगे होश

img

राजस्थान ।। 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव 2018 का परिणाम भाजपा के खिलाफ नजर आता दिखाई दे रहा है। वहीं, भाजपा शासित मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान राज्यों में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए हैं।

पार्टी को मिली बढ़त से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में जहां खुशी का माहौल है, वहीं यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जीत का श्रेय राहुल गांधी को दिया है। चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में आए परिणाम से पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी गदगद हैं।

पढ़िए- LIVE- कांग्रेस की हैट्रिक के बावजूद, मध्यप्रदेश-राजस्थान में BJP की सरकार!

एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में सोनिया गांधी ने कहा कि तीन बड़े राज्यों में कांग्रेस को मिली सफलता से बढ़ी कार्यकर्ताओं और नेताओं का निश्चित ही उत्साह बढ़ा है, लेकिन उनका मुख्य फोकस 2019 है। बधाई संदेश स्वीकार करते हुए सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने कांग्रेस को बढ़त जरूर मिली है, लेकिन अभी उनको अंतिम परिणामों की प्रतीक्षा है।

चुनाव परिणाम को प्रधानमंत्री मोदी का जनमत संग्रह कहे जाने को लेकर पूछे गए एक सवाल में उन्होंने कहा कि इस पर टिप्पणी करना अभी गलत होगा, क्योंकि उनको अभी अंतिम परिणामों का इंतजार है। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी दोनों ने पार्टी के सांसदों और उपेंद्र कुशवाहा के साथ हंसी-मजाक किया।

इस दौरान सोनिया ने अपने बेटे की ओर इशारा किया और कहा कि उन्होंने कड़ी मेहनत की है और पार्टी का नेतृत्व किया है। आपको बता दें कि रूझानों के अनुसार 3 राज्यों में राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है।

हालांकि अभी रूझान पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, लेकिन राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के संकेत हैं, जबकि मध्य प्रदेश में कांटे का मुकाबला दिख रहा है। आपको बता दें कि जिन पांच राज्यों में विधानसभा का चुनाव हुए हैं, उनमें लोकसभा की 83 सीटें हैं।

फोटो- फाइल

Related News