सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिनेश लाल यादव “निरहुआ” से इतने आगे निकले, क्या मुलायम सिंह का रिकॉर्ड तोड़ेंगे अखिलेश

img

उत्तर प्रदेश ।। सपा संरक्षक एवं पिता मुलायम सिंह यादव की सीट आजमगढ़ पर अखिलेश यादव निरंतर जीत की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं। अखिलेश यादव 12 बजे तक 78547 वोट पाकर भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ से 45023 वोटों आगे चल रहे हैं। दिनेश लाल यादव (निरहुआ) को अखिलेश के मुकाबले 12 बजे तक 33524 वोट मिले हैं। अखिलेश यादव को जहां 67.29% जबकि निरहुआ को 28.27% वोट अब तक की मतगणना में मिले हैं।

पढि़ए-इस सीट से कांग्रेस होने वाली है धमाकेदार जीत, सबसे आगे चल रहा कांग्रेस उम्मीदवार, दूसरे नंबर पर…

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव की मतगणना जारी है। आज सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना में सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती हो रही है। इसके बाद EVM के वोटों की गिनती की जाएगी।

फोटो- फाइल

Related News