SC-ST ACT को लेकर बोली मायावती, कहा- BJP चुनाव के समय…

img

उत्तर प्रदेश ।। 6 सितम्बर (बीते कल) को सवर्ण संगठनों द्वारा SC-ST ACT में संशोधन के विरोध में बुलाए गए भारत बंद पर प्रतिक्रिया देते हुए आज बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस की।

इस दौरान मायावती ने भारतीय जनता पार्टी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि SC/ST ACT के साथ BJP ने खिलवाड़ किया है। BJP चुनाव के समय जातिवाद फैलाना चाहती है। भारत बंद बहाली का BJP विरोध करा रही है।

पढ़िए- भाजपा को लगा बड़ा झटका, ये वरिष्ठ महिला नेता सपा में हुई शामिल

उन्होंने आगे कहा कि समस्त भारत सरकार की नीतियों से परेशान है। BJP का जनाधार खिसक रहा है। जिसकी वजह से वह जातिवाद स्टंट कर रही है। मेरी सरकार (मायावती शासन) में सभी मामलो को गंभीरता से लिया जाता था। मैंने सवर्णों को आर्थिक तौर पर आरक्षण देने की मांग की थी। मेरी सरकार (मायावती शासन) में किसी के साथ अन्याय नहीं हुआ और न ही SC-ST ACT का दुरूपयोग हुआ।

उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी सिर्फ दलितों की पार्टी नहीं है। उनकी पार्टी दलित, पिछड़ा, सवर्ण और अल्पसंख्यकों की पार्टी है। उन्होंने कहा उनकी पार्टी सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय की हितैषी है।

फोटो- फाइल

Related News