सपा-बसपा के बीच हुआ सीटों का बंटवारा, जानिए किसे कितनी सीटें मिलीं

img

लखनऊ ।। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर सपा-बसपा के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। सपा 37 और बसपा 38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, 3 सीटें आरएलडी (RLD) को दी गई हैं। अमेठी और रायबरेली से सपा-बसपा गठबंधन कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी।

चौधरी अजीत सिंह की पार्टी आरएलडी पश्चिमी यूपी की मथुरा, मुजफ्फरनगर और बागपत सीट से चुनाव लड़ सकती है। एक दिन पहले ही राष्ट्रीय लोकदल ने भी लोकसभा चुनाव में सीटों को लेकर अपना रुख साफ किया था। पार्टी के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा था कि वह उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन के साथ हैं।

पढ़िए- सपा-बसपा के गठबंधन को लेकर मुलायम सिंह यादव ने दिया बड़ा बयान, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

आपको बता दें कि हाल ही चुनाव के लिए सपा और बसपा साथ आए थे। हालांकि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने बसपा के साथ सपा के गठबंधन पर अप्रसन्नता जाहिर की।

फोटो- फाइल

Related News