घूमने के लिए मचल रहा है आपका दिल, तो एक बार जरूर जाएं हिमाचल !

img

पर्यटन डेस्क. हिमाचल प्रदेश एक ऐसी जगह है जो अपने पर्यटकों को कभी निराश नहीं करता है। अध्यात्म में रूचि रखने वाले लोगों से लेकर प्रकृति प्रेमियों और रोमांच पसंद लोगों के लिए भी यह जगह बेहद खास है।

हिमाचल

ऐसे में अगर आप किसी ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं जहाँ आपको हर चीज का अनुभव हो तो आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए हिमाचल प्रदेश की एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर जाकर आप अपने ट्रिप को यादगार बना सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बात दें कि हिमाचल प्रदेश का राजगढ़ आपके लिए बेहतर विकल्प है। यहां की खूबसूरती आपके दिल को जीत लेगी।

आपकी जानकारी के लिए बात दें कि राजगढ़ हिमाचल प्रदेश का राजगढ़ आपनी सादगी के लिए जाना जाता है। यहाँ के सादे जीवन का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि लोग कम सुख सुविधाएं होने के बावजूद एक खुशहाल और सम्पन्न जीवन व्यतीत करते हैं। इस गांव के लोगों की सादगी और उनकी संस्कृवति पर्यटकों को यहां पर बार बार आने पर मजबूर कर देती है।

आपको बता दें कि राजगढ़ में बहुत से मनोरम झरने हैं जो आपको हर 10 से 20 किलोमीटर की दूरी पर रास्तों के किनारे पर बहता दिखाई देता है। प्राकृतिक छटाओं के मध्य ये खूबसूरत झरने मन को मंत्रमुग्ध करने वाले होते हैं। रोंदी से हाइकिंग के रास्ते के बीच आप कई आकर्षक झरने देख सकते हैं।

राजगढ़ में स्थित शिरगुल महाराज मंदिर समुद्रतल से 3640 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। भगवान शिव को समर्पित ये मंदिर करीब 5000 वर्ष पुराना है। यहाँ आने वाले पर्यटकों के लिए यह एक मुख्य् आकर्षण है। एक मान्यता के अनुसार मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर जल चढ़ाने से व्यक्ति के पाप नष्ट हो जाते हैं।

Related News