सपा छोड़ BJP के हुए सुरेन्द्र नागर और संजय सेठ, भूपेंद्र यादव ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

img

नई दिल्ली।। सपा के पूर्व संसद सुरेंद्र नागर और संजय सेठ BJP पार्टी में शामिल हो गए गये है। जानकारी के मुताबिक , शनिवार को राजधानी दिल्ली स्थिर BJP पार्टी कार्यालय के महासचिव और वरिष्ठ नेता भूपेंद्र यादव दोनों ने BJP की सदस्यता दिलाई है। ​

इस मौके पर सुरेंद्र नागर ने कहा कि जिस तरह से कश्मीर से धारा 370 हटाया गया है। मैं उससे प्रेरणा लेकर BJP में शामिल हो रहां हू। और कहा कि मुझे BJP के नेतृत्व में विश्वास है। और वही संजय सेठ ने पार्टी की सदस्यता लेते हुए कहा कि मैं पीएम मोदी और अमित शाह का आभारी हूॅ। और मुझे अपने पवरिवार में शामिल किया गया है। मैं पीएम मोदी की नीतियों का समर्थक हूं।

पढ़िए-कर्नाटक में भाजपा के 3 विधायकों ने सीएम येदियुरप्पा से की ये डिमांड!

आपको बता दें कि सुरेन्द्र नागर सपा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव थे और पार्टी का बड़ा गुर्जर चेहरा भी रहे है। और वहीं संजय सेठ सपा के कोषाध्यक्ष भी थे। और सपा-बसपा गठबंधन में अहम रोल निभाया था।

आपको बता दें कि राज्यसभा में सोमवार 05 अगस्त को सपा पार्टी के सुरेन्द्र सिंह नागर, संजय सेठ के इस्तीफे की घोषणा की गई थी। उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया था कि दोनों सपा सदस्यों ने दो अगस्त को इस्तीफा दे दिया था। जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

इससे पहले 16 जुलाई को सपा के राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर ने भी पार्टी और उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। नीरज शेखर ने भी सपा छोड़ BJP से हाथ मिला लिया था।

फोटो- फाइल

Related News