टैरो राशिफल: 11 दिसंबर 2018 दिन- मंगलवार, आपका दिन शुभ हो !

img

टैरो राशिफल: 11 दिसंबर 2018 दिन- मंगलवार, आपका दिन शुभ हो !

टैरो राशिफल

मेष:
आज कामकाज में कुछ ज्याद ही व्यस्त रहेंगे। कड़ी मेहनत का परिणाम आपको अवश्य ही मिलेगा। दोस्तों के साथ घूमने जाने का अवसर मिल सकता है। नए-नए लोगों से संपर्क होगा।

वृषभ:

आज रोजगार के अवसर मिलेंगे। कड़ी मेहनत व परिश्रम से सफलता हासिल होगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा भी होगी। अपनी भावना पर संयम रखें अन्यथा कोई आपको ठग भी सकता है।

मिथुन:
घर परिवार और रिश्तेदारों से चला आ रहा विवाद आपसी सहमति से सुलझ जाएगा। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बहुत बढ़िया रहेगा। आपके खानपान के बदलाव के कारण आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।

कर्क:
कार्यालय में आपके सहकर्मी कामों में आपका हाथ बटाएंगे। छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने की जरूरत है जो लक्ष्य हासिल करने में आपकी मदद करेंगी। घर के सभी काम में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

सिंह:

घर परिवार के कार्य में इस आज अधिक समय देना पड़ सकता है। परिवार को लेकर जो चिंता पिछले काफी समय से चल रही थी वह अब समाप्त हो जाएगी। लेनदेन के मामलों में सावधानी बरते।

कन्या:
परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। कार्य को पूरा करने में विलंब होगा। छोटी दूरी की यात्राओं से लाभ हो सकता है।

तुला:
आपके कार्यों में आई हुई रुकावटें दूर हो जाएंगी किसी विदेशी कंपनी में काम करने का अवसर मिल सकता है। घर में छोटी-छोटी बातों पर मतभेद होगा। आप परिवार वालों की इच्छाओं की पूर्ति का प्रयास करेंगे।

वृश्चिक:

आज आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रूके कार्यों में प्रगति होगी। घर में कलह और वाद विवाद हो सकता है। कोई रिश्तेदार आपकी निंदा कर सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज दिन अनुकूल है।

धनु:
थकान एवं सर दर्द आदि आज परेशान कर सकते हैं। आप खुद को आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे और अपने लक्ष्य को समय सीमा में हासिल कर पाएंगे।

मकर:
आज दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में स्थानांतरण संभव है। घर का माहौल भी अच्छा रहेगा। आज किसी नए वस्तु की खरीदारी संभव है।

कुंभ:

आज शायद आप कोई विशेष उपलब्धि हासिल ना कर पाए क्योंकि आप के उच्च अधिकारी आप से नाराज रह सकते हैं। मन भी कुछ चिड़चिड़ा रहेगा।

मीन:
आपके मन के अनुसार काम नहीं मिलने के कारण आप बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे जिसकी वजह से मन उदास रहेगा। प्रेम संबंधों में भी असफलता हाथ लगेगी।

 

Related News