टैरो राशिफल: 11 जनवरी 2019 दिन- शुक्रवार, आपका दिन शुभ हो !

img

टैरो राशिफल: 11 जनवरी 2019 दिन- शुक्रवार, आपका दिन शुभ हो !

टैरो राशिफल

मेष:
भाग्‍य और धर्म आदि बातों पर ध्‍यान केन्द्रित रहेगा। आजीविका के क्षेत्र में एक बड़ा परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। दिन के दूसरे प्रहर में लोकप्रियता पुनः बुलन्दियों पर होगी।

वृषभ:

खर्च के मुद्दो पर ध्‍यान लगा रहेगा। शीत प्रकृति के रोग, ज्वर आदि से पीड़ित हो सकते हैं। खान पान की अनियमितता से बचना चाहिए।

मिथुन:
भाई-बहन, बंधु-बांधव से संबंधित मामले कुछ कमजोर पड़ सकते हैं। आजीविका क्षेत्र में परिवर्तन का भी मन बनेगा। आज आपका स्वास्थ्य नरम रहेगा।

कर्क:
धन संग्रह करने में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो जाएंगा।

सिंह:

जल्दबाजी में कोई काम न करें। आप विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं।

कन्या:
इस समय आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है और कठिन परिश्रम के बाद व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी।

तुला:
धनार्जन के अवसरों में वृद्धि होगी। साथ ही साथ एक से अधिक प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं। स्थाई संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं।

वृश्चिक:

जो लोग विदेशी व्यापार में कार्यरत हैं या विदेशी स्रोतों के द्वारा कार्य कर रहे हैं, उनके लिए समय बेहतर है। पूर्ण रूप से यह समय आप के लिए भाग्यशाली साबित होगा।

धनु:
आज का दिन आर्थिक रूप से भाग्यशाली रहेगा। आप विभिन्न स्रोतों के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं। अटका हुआ धन प्राप्त होगा।

मकर:
आज दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मतभेद उत्पन्न न हो, इसका ख्याल रखें। बोलचाल में कटुता न आने दें।

कुंभ:

आपको अपने प्रतिस्पर्धियों के साथ प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। बुद्धि चातुर्य से अनेक कठिनाइयाँ दूर हो सकेंगी।

मीन:
आपको अपने काम के स्थान पर आदर और सम्मान प्राप्त होगा। कार्य व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी।

Related News