टैरो राशिफल : 12 दिसंबर 2018 दिन- बुधवार, आपका दिन शुभ हो !

img

टैरो राशिफल : 12 दिसंबर 2018 दिन- बुधवार, आपका दिन शुभ हो !

टैरो राशिफल

मेष:
जायदाद के मामलों में कोई पेशेवर व्यक्ति परेशानियां दे सकता है। आप अपनी बुद्धिमत्ता व सावधानी से इससे जल्द उबर जाएंगे। आज शाम आप बच्चों के साथ समय बिताने का आनंद ले पाएंगे।

वृषभ:

किसी स्त्री के कारण आपको मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पड़ सकता है। प्रेम प्रसंगों के लिहाज से यह समय तनावपूर्ण रह सकता है। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। सामाजिक मान सम्मान की वृद्धि होगी।

मिथुन:
नौकरी पेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा। यदि आप व्यवसायी है तो समय अनुकूल है, कार्य व्यवसाय को गति दे तो वांछित लाभ होगा।

कर्क:
किसी भी योजना को बनाकर उसे गुप्त रखना अतिआवश्यक है। भाई, बहन, बंधु-बांधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा, सहकर्मियों से भी संबंध में गड़बड़ी आएगी।

सिंह:

कुछ नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। आने वाले समय में ये लोग आपके काम आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रूके कार्यों में प्रगति होगी।

कन्या:
आजीविका संबंधी मूलभूत समस्या का स्थाई समाधान मिलना सकता है। असामाजिक तत्वों से दूरी बनाएं रखें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें।

तुला:
राजनैतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार है। आज आप काफी आराम महसूस करेंगे और अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे। असंतुलित भोजन आहार के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक:

एक से अधिक प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। सुख साधन में वृद्धि होगी। वाह्य लोगों का भी समर्थन हासिल होगा।

धनु:
क्रीड़ा व शैक्षिक क्षेत्रों में किसी सफल शख्सियत से प्रभावित होंगे। संतान से खुशी का समाचार मिलेगा। भूमि भवन संबंधी कार्य व्यवसाय लाभदायक रहेगा।

मकर:
दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील रहें। आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशनुमा माहौल में बीतेगा। सेहत का विशेष ख्‍याल रखने की आवश्यकता है।

कुंभ:
यह नए निवेश और पुराने संपर्क को पुनर्जीवित करने की योजना के लिए एक अच्छा दिन है। कार्य व व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। सामाजिक मान सम्मान की वृद्धि होगी।

मीन:
नए कार्यों में संलग्नता से लाभ होगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार है। संतान पक्ष के वैवाहिक प्रयासों को सफलता मिलेगी। पंक्षियों को बाजरा डालने से बिगड़े काम बनेंगे।

Related News