टैरो राशिफल: 15 नवंबर 2018 दिन- गुरूवार, आपका दिन शुभ हो !

img

टैरो राशिफल: 15 नवंबर 2018 दिन- गुरूवार, आपका दिन शुभ हो !

टैरो राशिफल

मेष:
यदि आप आपने लिए कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो जल्दबाजी ना करे। सभी पक्षों का सही से मूल्यांकन करें, उसके पश्च्यात ही कोई निर्णय लें।

वृषभ:

आज अपना मनोबल और रवैया सकारात्मक बनाए रखें। आपकी स्वास्थ्य संबंधी चिंताए बढ़ सकती है। सहनशक्ति से काम लें और कार्यक्षेत्र में दूसरों के सामने अपने को असहज महसूस न होने दें।

मिथुन:
आपको भरपूर भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार अथवा कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे।

कर्क:
अविवाहितों के लिए अनुकूल समय है, विवाह के योग बनेगें। आपकी अपनों से भेंट होगी। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा।

सिंह:

व्यर्थ की भागदौड़ से बचें एवं मानसिक संतुलन बनाए रखें। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।

कन्या:
आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रूके कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के मामलें में यह समय अच्छा नहीं है। वाहन ध्यान से चलाए चोट लगने की सम्भावना है।

तुला:
आज आपको कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है। रूके हुए कार्यो में प्रगति होगी उसमें आपकी सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी।

वृश्चिक:

आज आप आक्रामक रहेंगे। आपके इरादे बहुत स्पष्ट रहेंगे जिसकी वजह से आप कार्यस्थल और घर पर सभी काम सही तरीके से कर पाएंगे।

धनु:
एक महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। मनोबल मजबूत रहेगा। रुका धन मिलेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। व्यापार में नई योजनाओं के शुभारंभ की संभावना है।

मकर:
आज आपके कार्य स्थान पर और अधिक प्रतिस्पर्धा रहेगा। पराक्रम से बिगड़े कार्य भी सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। परिवार में मतभेद उभर सकते हैं।

कुंभ:
परिवार में हर्षोल्लास का वातावारण रहेगा। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को और अधिक रोचक बनाएं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। रोजगार में मनोवांछित सफलता मिलने से अच्छे धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

मीन:
आपको अपने क्रोध और जलन को नियंत्रित करने की जरूरत है, जल्दबाजी में काम करने से नुकसान की आशंका है। यह समय संतान के लिए भी हितकारी नहीं है।

Related News