टैरो राशिफल : 19 सितम्बर 2018, दिन- बुधवार, आपका दिन शुभ हो !

img

टैरो राशिफल : 19 सितम्बर 2018, दिन- बुधवार, आपका दिन शुभ हो !

टैरो राशिफल

टैरो राशिफल

मेष:
आपकी परिस्थितियों में तेजी से बदलना शुरू होगा। ऐसा लगेगा मानों सब कुछ आपके विरुद्ध हो। मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है।

वृषभ:
दूसरों के मामले में में ज्यादा दखल न दें अन्यथा मान हानि तथा अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन:
घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल-पुथल रह सकती है। दोपहर बाद तनाव और बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन में परेशानियों का अनुभव होगा।

कर्क:
आपके खर्चे कम हो जाएंगे, फलस्वरूप आपका मन शांति का अनुभव करेगा लेकिन संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंताएं अभी भी रह सकती हैं।

सिंह:
अपनी माताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी होगा। हां अगर आपने प्रयास किया तो धन संचय के मामले में जरूर सफलता मिलेगी।

कन्या:
खान-पान और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखना जरूरी होगा अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम करने में सुख व सफलता प्राप्ति के योग हैं।

तुला:
आप कम समय में अधिक काम करने में कामयाब हो सकते हैं क्योंकि इस समय आपकी हिम्मत और पुरुषार्थ शक्ति बढ़ी हुई रहेगी।

वृश्चिक:
व्यवसाय में पहले से अधिक लाभ प्राप्त होगा। माता पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा केवल संतान पक्ष से असंतोष मिल सकता है।

धनु:
आपका सामना कठिनाइयों से हो सकता है हालांकि तमाम वैर-विरोध,अर्न्तद्वंद्व का सामना करते हुए आप सभी कठिनाइयों पर धीरे-धीरे विजय प्राप्त कर लेंगे।

मकर:
इस समय आपको हर काम संयम से करना चाहिए। व्यवसाय में भी संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। धन लाभ व बचत के अच्छे योग हैं।

कुंभ:
घरेलू मामले में कुछ हद तक परेशानियां रह सकती हैं। माता के स्वास्थ्य में कमजोरी आ सकती है। परिवार में आपसी तालमेल एवं सौहार्द की कमी हो सकती है।

मीन:
शायद आपके कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अभी अधूरे पड़े हैं, उन्हें पूरा करने का प्रयास जरूर करें। गलत संगति या नशे की लत से बचें।

Related News