टैरो राशिफल: 26 सितंबर 2018 दिन-बुधवार, आपका दिन शुभ हो !

img

टैरो राशिफल: 26 सितंबर 2018 दिन-बुधवार, आपका दिन शुभ हो !

टैरो राशिफल

मेष:
दूसरों के मामले में ज्यादा दखल न दें, परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ:
घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल-पुथल रह सकती है। दिन के दूसरे प्रहर में तनाव बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन में परेशानियों का अनुभव हो सकता है।

मिथुन:
आपके खर्चे कम होंगे, इससे आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। संतान पक्ष को लेकर कुछ चिन्ता रह सकती है।

कर्क:
मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रयास करने से धन संचय के मामले में जरूर सफलता मिलेगी।

सिंह:
खान पान और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखें अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम करने में सुख व सफलता प्राप्ति के योग हैं।

कन्या:
आप कम समय में अधिक काम करने में कामयाब हो सकते हैं। इस समय आपकी हिम्मत और पुरूषार्थ शक्ति बढ़ी हुई रहेगी, इसका लाभ उठाएं।

तुला:
व्यवसाय में पहले से अधिक लाभ प्राप्त होगा। मां के सहयोग से लाभ प्राप्त कर सकेंगे। सन्तान पक्ष से चिंताजनक खबर मिल सकती है।

वृश्चिक:
आपका सामना कठिनाईयों से हो सकता है, लेकिन तमाम विरोधों और उलझनों का सामना करते हुए आप सभी कठिनाईयों पर धीरे-धीरे विजय प्राप्त कर लेंगे, बस धैर्य से काम लें।

धनु:
इस समय आपको हर काम संयम से करना चाहिए। व्यवसाय में संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। धन लाभ व बचत के अच्छे योग हैं।

मकर:
घरेलू मामले में कुछ हद तक परेशानियां रह सकती हैं। माता के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। परिवार में आपसी तालमेल एवं सौहार्द बनाए रखें।

कुंभ:
शायद आपके कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अभी अधूरे पड़े हैं, उन्हें पूरा करने का प्रयास जरूर करें। गलत संगति या नशे की लत से बचें।

मीन:
सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्य व व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने का अवसर प्राप्त होगा।

Related News