मिल गया टीम इंडिया को दूसरा युवराज, साउथ अफ्रीका के विरूद्ध 6 छक्के लगाकर खेली थी तूफानी पारी

img

नई दिल्ली ।। युवराज सिंह ने काफी समय पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद युवराज सिंह कनाडा ग्लोबल T20 लीग में खेलते हुए नजर आए। भारतीय टीम में युवराज सिंह की कमी कौन पूरी करेगा, इसके बारे में कोई नहीं जानता। हालांकि भारतीय टीम को युवराज सिंह जैसा दूसरा खिलाड़ी शायद मिल गया है। इस पोस्ट में हम आपको उसी के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं उस खिलाड़ी के बारे में।

हम बात कर रहे हैं शिवम दुबे की जो बाएं हाथ के बल्लेबाज है। उन्होंने कुछ समय पहले दक्षिण अफ्रीका ए टीम के विरुद्ध 60 गेंदों में 79 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। इस दौरान शिवम दुबे ने 3 चौके एवं छह छक्के लगाए थे और सभी को हैरान कर दिया था। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में लगातार पांच छक्के लगाने का कारनामा किया था और काफी सुर्खियां बटोरी थी।

पढ़िएःरिषभ पंत नहीं बल्कि ये विकेटकीपर ले सकता है धोनी की सटीक जगह, तूफानी दोहरा शतक लगाकर ठोकी अपनी दावेदारी

इसके बाद से ही फैंस यह कहने लगे हैं कि शिवम दुबे युवराज सिंह का ही स्वरूप है। आईपीएल 2019 में शिवम दुबे को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 5 करोड़ रुपए देकर खरीदा था। अगर वास्तव में शिवम दुबे युवराज सिंह की कमी पूरी कर सकते हैं तो भारतीय टीम को चैंपियन बनने से कोई नहीं रोक सकता। हमें उम्मीद है कि जल्दी ही शिवम दुबे को भारतीय टीम में मौका मिलेगा और वो युवराज सिंह की कमी पूरी करेंगे।

Related News