मौसम विभाग का सबसे बड़ा अलर्ट, घर में रख लें जरूरी चीजें और राशन, इन राज्यों में होगी भारी बारिश

img

नई दिल्ली ।। भारत के कई राज्यों में अब भी बारिश का प्रभाव नजर आ रहा है। एक तरफ जहां देश के कई राज्यों में जोरदार बारिश ने लोगों की परेशानियों बढ़ा दी हैं वहीं दिल्ली-एनसीआर में उमर और गर्मी से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 15 सितंबर तक देश के 11 राज्यों में अच्छी बारिश के आसारा हैं।

मानसून की 34 फीसद कम बारिश दिल्ली वासियों के लिए दुखदायी साबित हो लगी है। सितंबर का भी आधा माह बीतने को है, लेकिन गर्मी कम होने के बजाए बढ़ ही रही है। आलम यह है कि उमस भरी गर्मी में लोग पसीने की समस्या से बेहाल हैं।

पढि़एः डोरियन तूफान के कहर से इस इलाके में भारी तबाही, अभी तक 50 लोगों की गई जान…

मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट वेदर के मुताबिक, नॉर्थ इंडिया में मौसम अब भी बदलने को तैयार नहीं है। समूचे उत्तर भारत में मुख्यतः शुष्क मौसम रहेगा। खासकर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में।

दरअसल काफी वक्त के बाद गंगा के मैदानी इलाकों पर मौसम बदल रहा है। इसके चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।

फोटो- फाइल

Related News