कांग्रेस में फिर लौट रहा है ये दिग्गज नेता, समर्थकों में दौड़ी खुशी की लहर

img

नई दिल्ली ।। राजधानी दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी आम़ आद़मी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी की सीनियर नेता और चांदनी चौक से एमएलए अलका लांबा़ ने इस्तीफा दे दिया है। पिछले कुछ दिनों से उनके पार्टी छोड़ने की अटकलें लगाईं जा रही थीं। सूत्रों की माने तो वह कांग्रेस़ में शामिल हो सकती हैं।

बता दें कि अलका लांबा़ ने ट्वीट करके आम़ आद़मी पार्टी छोड़ने की घोषणा की है। उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट करके कहा कि आम़ आद़मी पार्टी को गुड बाय कहने और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का समय आ गया है। पिछले छह साल की यात्रा सीखने के लिहाज से काफी अच्छी रही। सभी को धन्यवाद।

पढि़ए-इस दिग्गज नेता की हालत नाजुक, ICU में एडमिट, डॉक्टरों ने कहा- इन्हें तो…

इससे पहले अलका लांबा़ ने ने मंगलवार को कांग्रेस़ की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से 10 जनपथ स्थित उनके आवास पर जाकर मुलाकात की थी। जिसके बाद से ये अटकलें तेज हो गई थी वह जल्द ही कांग्रेस़ का दामन थाम सकती हैं।

इससे पहले भी अलका लांबा़ कांग्रेस़ का हिस्सा रहीं हैं। 20 वर्षो तक कांग्रेस़ में सेवा देने के बाद उन्होंने 26 दिसम्बर 2013 में आप पार्टी ज्वाइन कर ली थी। फरवरी 2015 में, चांदनी चौक से लांबा दिल्ली विधान सभा के लिए चुने गए।

फोटोः फाइल

Related News