आतंकवाद के खिलाफ हिंदुस्तान की लड़ाई का समर्थन करेगा ये शक्तिशाली देश!

img

नई दिल्ली ।। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्विट्जरलैंड के अपने समकक्ष यूली मौरेर के साथ बैठक में कहा कि हिंदुस्तान दशकों से राज्य प्रायोजित आतंकवाद से पीड़ित रहा है। इसके बाद स्विट्जरलैंड ने आतंकवाद के खिलाफ हिंदुस्तान की लड़ाई को मजबूत करने के लिए अपना समर्थन जताया।

कोविंद और मौरेर के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान दोनों पक्षों ने सहमति जाहिर की कि आतंकवाद मानवता के लिए गंभीर चुनौती है। कोविंद ने स्पष्ट रूप से पाकिस्तान का जिक्र करते हुए स्विट्जरलैंड के प्रतिनिधिमंडल से कहा कि हिंदुस्तान दशकों से राज्य प्रायोजित आतंकवाद का पीड़ित रहा है।

पढ़िए-अमेरिका समेत हिंदुस्तान के लिए बड़ा खतरा, तालिबान ने पकड़ लिया इसका साथ, दोबारा से सीमा पर छिड़ी…

हिंदुस्तान और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक एवं तकनीकी संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दिखाई। दोनों देशों ने जलवायु परिवर्तन, विज्ञान एवं तकनीकी गठबंधन और लुसाने विश्वविद्यालय में हिंदी पीठ के नवीनीकरण के संबंध में तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद कोविंद ने हिंदुस्तान-स्विट्जरलैंड व्यापार गोलमेज सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदुस्तान एवं स्विट्जरलैंड के स्टार्टअप को गठजोड़ करना चाहिए, ताकि वे एक-दूसरे की मदद कर सकें।

आइसलैंड,स्विट्जरलैंड और स्लोवेनिया की तीन राष्ट्रों की यात्रा के दूसरे चरण में कोविंद ने कहा कि स्विट्जरलैंड अत्याधुनिक तकनीक का गढ़ है और हिंदुस्तान विश्वस्तरीय मानव पूंजी पैदा कर रहा है। इस तरह ‘‘दोनों अर्थव्यवस्थाएं एक दूसरे की पूरक हैं।

फोटोः फाइल

Related News