तमाम कोशिशों के बाद भी प्रेग्नेंट नहीं हुई ये महिला, फिर करवाया ये काम

img

अजब-गजब ।। विदेश में रहने वाली एक महिला ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर बढ़ा खुलासा किया है। महिला ने बताया कि निरंतर 4 बार मिसकैरिज के बाद उसे लगा था कि वो अब दोबारा मां नहीं बन पाएगी। पर एक प्रेग्नेंट गायों पर एक फार्मिंग प्रोग्राम ने उसकी सारी परेशानियां ही सुलझा दीं। इसके बाद उसने 2015 में अपने स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। वो भी बिना किसी रुकावट ये सब संभव हो सका।

मामला कॉन्वी टाउन का है, जहां रहने वाली लॉरी ने पहली बार 2011 में अपने एक बेटे को जन्म दिया। पर इसके बाद से उनके लिए अपनी प्रेग्नेंसी को रोक पाना मुश्किल हो रहा था। लॉरी के अनुसार, इसके बाद जब उन्होंने दोबारा कंसीव किया, तब वो खुद को इतना कमजोर महसूस करने लगती और बीमार पड़ जाती। कई टेस्ट और उपचार भी काम नहीं आते। इसी तरह उसने एक नहीं बल्कि 4 मिसकैरिज में जुड़वा बच्चे सहित पांच बच्चे खो दिए।

पढ़िए-चमत्कार- पति की मौत के 10 साल बाद विधवा महिला ने दिया बच्चे को जन्म !

लॉरी ने बताया कि दोबारा मां बनने को लेकर उसकी हिम्मत पूरी तरह से टूट चुकी थी, पर उसे ईश्वर पर यकीन था। उसने कहा कि एक रात वो काउच पर बैठकर टीवी देख रही थी और वेल्स फार्मिंग प्रोग्राम चल रहा था, जिसमें गायों की प्रेग्नेंसी और डिलिवरी को लेकर चर्चा चल रही थी। इसी दौरान उसे पता चला कि गाय के स्वस्थ बच्चे के लिए आयोडीन और थायोरॉक्सिन कितनी जरूरी है। इसकी कमी के चलते किस तरह की दिक्कतें आती है।

ये बात लॉरी को क्लिक कर गई और उन्हें समझ आ गया कि आखिर उनके साथ क्या गलत हो रहा है। उसे लगा कि अब उसे नए सिरे से मेडिकल टेस्ट की आवश्यकता है। उसने खुद भी सोशल मीडिया पर इस बारे में रिसर्च शुरू की अधिक आयोडीन वाले नमक में खाना बनाना शुरू किया। फिर उसने थॉयराइड स्पेशलिस्ट से मुलाकात की। इतना ही नहीं, इस बार कंसीव करने के बाद उसे हर दो वीक पर अलग से थॉयरॉक्सिन भी दी गई। ये सभी तरीके कारगर साबित हुए और उसने 2015 में स्वस्थ बेटे को जन्म दिया।

पढ़िए-चिता पर लेटे मुर्दे की अचानक चलने लगी सांसे, फिर जो हुआ वो जानकर हैरान रह जाएंगे आप

महिला ने बताया कि उसके लिए कंसीव करना मुश्किल काम नहीं था। बच्चे को 9 महीने तक बिना किसी परेशानी के गर्भ में रखना उसके लिए चैलेंज बना हुआ था। उसके मुताबिक, इस प्रयोग के बाद इस चीज में भी सुधार हो गया। वो पहले से बेहतर महसूस करने लगीं और ये भरोसा हो गया कि प्रेग्नेंसी का पूरा टर्म वो आसानी से पूरा कर लेंगी।

महिला ने कहा कि मैं पूरी ईमानदारी से कह सकती हूं कि यदि मैंने वो प्रोग्राम नहीं देखा होता आज मेरा दूसरा बेटा न होता। ईश्वर जानता है कि मुझे और कितने मिसकैरिज देखने पड़ते। अब वो वेल्स सरकार का सपोर्ट चाहती हैं, ताकि उनकी तरह मिसकैरिज की समस्या से जूझ रहे दूसरे कपल की अधिक से अधिक सहायता की जा सके।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News