Tik-Tok बनाने के चक्कर अचानक चली गोली, लड़के की हुई दर्दनाक मौत

img

नई दिल्ली ।। बीते दिनों Tik-Tok वीडियो का चलन जोरों पर है और ये युवाओं के बीच खूब मशहूर हो रहा है। हालांकि कई बार अगर सावधानी नहीं बरती गई तो ये जानलेवा साबित हो सकता है। राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में इंडिया गेट से घूमकर लौट रहे युवकों के साथ भी ऐसा ही हुआ, जब Tik-Tok वीडियो बनाते समय गलती से चली गोली के कारण एक शख्‍स के हाथों अपने ही दोस्‍त की जान चली गई।

खबर के मुताबि, 3 शख्स शनिवार रात इंडिया गेट घूमकर लौट रहे थे। वे कार से थे और इसी दौरान उन्‍हें Tik-Tok वीडियो बनाने का ख्‍याल आया। इनमें से एक शख्स के पास देसी कट्टा था। उसने पिस्‍तौल निकाली और इससे अपने दोस्‍त पर निशाना साधा। वे वीडियो बनाने ही वाले थे कि गोली चल गई। गोली उस शख्स की गाल पर लगी, जिस पर निशाना साधा गया था।

पढ़िए-अभी-अभी- कश्मीर में इस नेता के घर ग्रेनेड से हमला, जोरदार धमाके साथ इलाके में जो हुआ….

पुलिस का कहना है कि घटना के बाद अन्‍य शख्स घबरा गए। वे पहले अपने किसी रिश्‍तेदार के घर गए और फिर वहां कपड़े बदलकर पीड़ित को अस्‍ताल ले गए। हालांकि डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस सिलसिले में तीन लोगों को अरेस्ट किया गया है।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News