इस पेड़ को छूने से खत्म हो जाती है थकान, श्रापित है ये पेड़, जानिए किसने दिया था श्राप

img

अजब-गजब ।। दुनिया में कई ऐसे पेड़ है जो फेमस है। आज हम एक ऐसे पेड़ के बारे में बताने जा रहे है जिसके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी क्योंकि पृथ्वी पर एक मात्र ऐसा पेड़ है जिसको छूते ही व्यक्ति की थकान गायब हो जाएगी लेकिन इस पेड़ पर फल नहीं आते है। बता दें कि ये पेड़ औषधिय गुणों से परिपुर्ण है।

लेकिन इस पेड़ पर कई सारी कथाएं प्रचलित मानी जाती है कहते है कि इस वृक्ष पर फल इसलिए नहीं आते है कि क्योंकि पेड़ को भगवान इंद्र ने श्रापित कर दिया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस पेड़ का नाम परिजात है। इस पेड़ की उत्पति समुंद्र मंथन के समय हुई थी।

पढ़िए- omg!! रावण ने मरते समय बताई थी कलयुग की ये 3 भयंकर बातें, पढ़कर हमेशा खुश रहेंगे आप

पौराणिक मान्यताओं को आधार पर इंद्र देव में इस वृक्ष को लाकर अपने बगीचे में लगाया था।हरिवंश पुराण के मुताबिक इस वृक्ष के अनोखे फूलों को पा कर सत्यभामा ने भगवान कृष्ण से जिद्द कर के परिजात नामक पेड़ कोस्वर्ग से लाकर उनकी वाटिका में लगवाने को कहा।

भगवान कृष्ण ने नारद मुनी को ये पेड़ लेने स्वर्ग लोक भेजा लेकिन इंद्र देने ने उनका ये आदेश नहीं माना। श्री कृष्ण भगवान नाराज हो गए और स्वर्ग लोक पर हमला कर दिया और परिजात नामक पेड़ को हासिल कर के ले आए।

परिजात वृक्ष के छीन जाने की वजह से उसी समय इन्द्र देव ने श्राप दे दिया कि इस वृक्ष पर कभी भी फल नहीं आएंगे। परिजात वृक्ष के फूलों का रंग उजला होता है और ये फूल जब सुख जाते हैं तो हल्के सुनहरे रंग के नजर आने लगते हैं।

फोटो- फाइल

Related News