आज इन राशियों की हर इच्छा होंगी पूरी, देखिए 12 मई का राशिफल

img

डेस्क ।। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, मकर और तुला राशि के जातक अपने पुराने पड़े कामों को निपटाएंगे। मेष और तुला के युवा लव लाइफ में खुश रहेंगे और सरकारी कामों में भी सफलता मिलेगी।

मेष- कोई लंबित कार्य बनेगा। पीला रंग धारण करें।सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। राजनीति से सम्बद्ध लोग अपनी प्रतिष्ठा के प्रति सावधानी बरतेंगे। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

पढ़िए- 12 मई से 25 मई तक चलेगा शुभ समय, इन 6 राशि के लोगों को चारों तरफ से मिलेंगे शुभ समाचार

वृष- किसी नए कार्य का प्रारम्भ हो सकता है। अविवाहित लोगों के विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। किसी गरीब अंधे व्यक्ति को भोजन कराएं।

मिथुन- लव लाइफ अच्छी रहेगी। नीला आपका प्रिय शुभ रंग है। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद ग्रहण करें। संतान को सफलता की प्राप्ति होगी। हेल्थ से प्राब्लम हो सकती है।

कर्क- किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। मधुमेह से समस्या आ सकती है। श्री हनुमान जी की उपासना करें। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।

सिंह- कई योजनायें आपके मन मस्तिष्क को प्रभावित करेंगी। लव लाइफ में तनाव की स्थिति आ सकती है। लाल रंग शुभ है। आय प्राप्ति के अन्य स्रोत भी बन सकते हैं। गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं।

कन्या- संतान पक्ष से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपकी मनोकामना पूर्ण होने का समय आ गया है। नीला रंग आपका शुभ रंग है।सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। श्री हनुमान जी की उपासना करें।

तुला- आपका शुभ रंग है हरा। संतान के मांगलिक कार्य के मार्ग में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। किसी गरीब व्यक्ति को अन्न का दान करें। श्वांस के रोगी सावधानी बरतें।

वृश्चिक- नया व्यापारिक कॉन्ट्रैक्ट हो सकता है। आईटी और बैंकिंग फील्ड के जातकों को अपने उद्देश्य की प्राप्ति हेतु परिश्रम के साथ साथ आत्मबल को बढ़ाना पड़ेगा। नारंगी रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

नु- आपके लिए बेहतर है कि पहले एक काम को निपटा लें फिर दूसरा कार्य करें। हरा रंग आपका शुभ रंग है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। हेल्थ में प्राब्लम रहेगी। हनुमान जी की उपासना करते रहें।

मकर- व्यवसाय में उन्नति करेंगे। लव लाइफ में प्रसन्नता रहेगी। नीला तथा हरा आपका प्रिय शुभ रंग है। धार्मिक यात्रा भी हो सकती है।

कुंभ- सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन का व्यय होगा। दाम्पत्य जीवन शानदार रहेगा। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख मध्यम है। हनुमान जी की पूजा करें।

मीन- माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। नौकरी में सफल रहेंगे। पीला रंग शुभ है। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी।

Related News