आज का राशिफल : 14 दिसंबर 2018 दिन- शुक्रवार, आपका दिन शुभ हो !

img

आज का राशिफल : 14 दिसंबर 2018 दिन- शुक्रवार, आपका दिन शुभ हो !

मेष:
गणेशजी की कृपा से आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आप स्नेहीजनों, आत्मजनों एवं मित्रों के साथ सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मित्रों की ओर से लाभ होगा एवं उनके पीछे धन भी खर्च हो सकता है। बड़े-बुजुर्गों तथा स्नेहीजनों से संपर्क होगा और उनके साथ व्यवहार भी बढ़ेगा। किसी रमणीय स्थल की सैर का सौभाग्य प्राप्त होगा। आकस्मिक धन लाभ है एवं संतान से लाभ होगा।

वृषभ:

गणेशजी के अनुसार, आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। आज आप नए कार्यों का आयोजन कर पाएंगे। नौकरीपेशा एवं व्यावसायिकों के लिए दिन अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों पर उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी। पुराने अपूर्ण कार्यों की पूर्णाहुति होने की संभावना है। पदोन्नति से आर्थिक लाभ हो सकता है। गृहस्थ जीवन में भी आपका वर्चस्व एवं माधुर्य बढ़ेगा। उपहारों एवं मिले मान-सम्मान से मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन:
मानसिक रूप से आज का दिन दुविधाओं और उलझनों से भरा हो सकता है। शारीरिक रूप से अशक्त होने और आलस्य के कारण कार्य में उत्साह नहीं रहेगा। इसलिए खुद को सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। पेट के दर्द से परेशानी हो सकती है। धन का अपव्यय करने से बचें। व्यवसाय में बाधाएं आ सकती हैं। सहकर्मियों का सहयोग लेने में दिकक्त का सामना करना पड़ सकता है। संतान की चिंता रहेगी। राजकीय बाधाएं परेशान कर सकती हैं। अतः आज किसी भी कार्य का प्रारंभ न करें और प्रतिस्पर्धियों के साथ किसी गहन चर्चा में न उतरें।

कर्क:

आज गणेशजी को आप का दिन प्रतिकूलताओं भरा प्रतीत हो रहा है। अतः सुझाव देते हैं कि किसी नए कार्य का प्रारंभ ना करें व उपचार एवं शल्यचिकित्सा आज न कराएं। क्रोध से दूर रहिएगा। कामवृत्ति और चोरी जैसे अनैतिक विचारों पर संयम रखिएगा क्योंकि असंयमी होने से कार्य बिगड़ सकते हैं। सरकारी कार्यों में विघ्न आ सकते हैं। परिवार में झगड़े-फसाद न हों इसका खास ध्यान रखें। मानसिक अस्वस्थता रहेगी।

सिंह:
गणेशजी को आज का दिन मध्यम फलदायी लगता है। दांपत्यजीवन में तू-तू मैं-मैं हो सकती है। आज व्यापार के क्षेत्र में भी भागीदारों के बीच मनमुटाव हो सकता है अतः गणेशजी सावधान रहने की सूचना देते हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा पर जीवनसाथी के आरोग्य को लेकर मन चिंतातुर हो सकता है। सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी। विपरीत लिंग के व्यक्तियों के साथ भेंट हो सकती है, जिसमें सावधानी बरतने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार का वादा करने से बचें।

कन्या:
गणेशजी कहते हैं कि आज आपके लिए दिन शुभ है। घर में सुख-शांति का वातावरण छाया रहेगा और मन भी प्रसन्न रहेगा। सुखद प्रसंग बनेंगे। आपका आरोग्य अच्छा रहेगा। बीमारी से पीड़ितों की परिस्थिति में सुधार आएगा। आर्थिक रूप से लाभ होगा एवं यश भी मिलेगा। सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। मायके से अच्छे समाचार आ सकते हैं।

तुला:

आज आपका दिन सुखपूर्वक बीतेगा। बौद्धिक प्रवृत्तियों एवं चर्चाओं में दिन बीतने की संभावना है। आज कल्पनाशक्ति एवं सृजनात्मकशक्ति का श्रेष्ठ उपयोग आप कर पाएंगे, ऐसा गणेशजी को प्रतीत होता है। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। आपकी प्रगति होगी और महिला मित्रों से सहयोग मिलेगा। शारीरिक स्फूर्ति एवं प्रसन्नता भरा दिन रहेगा। लेकिन मन में आनेवाले अधिक विचार आपको विचलित कर सकते हैं।

वृश्चिक:
आज का दिन शांतिपूर्ण रूप से व्यतीत करने की जरूरत है क्योंकि मन चिंताग्रस्त रहने और निजी संबंधियों से अनबन के योग हैं। स्वास्थ्य के विषय में चिंता होगी, धनहानि एवं यशहानि हो सकती है। स्त्रियों एवं पानी से भय रहेगा। दस्तावेजी कार्यवाहियों में खास सावधानी बरतें। अपने दिन की शुरुआत अपने ईष्ट के चरणों में शीश झुकाकर करें और सब कुछ ठीक रखने की प्रार्थना करें। शांत मन से दिनभर अपने कार्य पर फोकस करें।

धनु:
आज आप गूढ़रहस्यों और आध्यात्मिकता के रंगों में रंगे रहेंगे। बंधु-बांधवों के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहेगा। नए कार्यों के प्रारंभ के लिए समय अच्छा है। मित्रों एवं स्नेहीजनों से मुलाकात होगी। कार्य सफलता एवं प्रतिस्पर्धियों से होड़ में विजय मिलेगी। छोटे प्रवास पर जा सकते हैं। भाग्यवृद्धि के साथ-साथ सामाजिक मान-सम्मान भी मिलेगा ऐसा गणेशजी देख रहे हैं।

मकर:
आज आप शेयर मार्केट, सट्टे एवं व्यापार में पूंजी लगाएंगे। आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। परिजनों के साथ विवाद से गृहस्थ वातावरण बिगड़ सकता है। गृहणियों को किसी कारणवश मानसिक असंतोष हो सकता है। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। शारीरिक आरोग्य मध्यम रहेगा एवं आंखों में पीड़ा होने की संभावना है। नकारात्मक विचारों पर पूर्णरूप से संयम रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। साहसिक प्रवृत्तियों के लिए दिन अच्छा है।

कुंभ:
गणेशजी के अनुसार, आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन लाभदायी है। कुटुंबीजनों एवं मित्रों के साथ सैर-सपाटे पर जा सकते है। आध्यात्मिकता एवं चिंतनशक्ति अच्छी रहेगी। मित्रों एवं स्वजनों की तरफ से उपहार मिलने की संभावनाएं हैं। दांपत्यजीवन सुखमय होगा। मन से नकारात्मक विचारों को दूर रखें, ऐसा गणेशजी कहते हैं।

मीन:
गणेशजी यह सोचते हैं कि आज मानसिक व्याकुलता अधिक रहेगी अतः एकाग्रता की कमी हो सकती है। धार्मिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है। पूंजी निवेश में आज विशिष्ट ध्यान रखने की जरूरत है। स्वजनों से आज आप दूर रहें क्योंकि उनसे मनमुटाव की आशंका है। किसी छोटे लाभ के पीछे बड़ी हानि न हो जाए इसका खास ध्यान रखें। अतः कोर्ट-कचहरी के कार्यों को सावधानीपूर्वक करें। आध्यात्मिक कार्यों में दिन शांति से बीतेगा।

Related News