आज इन राशियों पर रहेगी ईश्वर की कृपा, देखिए 22 मार्च का राशिफल

img

डेस्क।। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए खुशियों भरा है। वृश्चिक राश‍ि वाले शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे।

1. मेष राश‍िफल- धन का आगमन हो सकता है। विवादों से बचने का प्रयास करें। जॉब में सफलता और उन्नति की संभावना रहेगी। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आपकी मैरिड लाइफ अच्छी रहेगी। बी पी से परेशानी हो सकती है। हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाएं। सफेद रंग शुभ है।

पढ़िए-होली के दिन इन 6 राशियों पर छप्पर फाड़कर गिरेगा पैसा, मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान

2. वृष राश‍िफल- राजनीतिज्ञ अपनी सफलता से प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में लाभ से मन हर्षित रहेगा। लव लाइफ में छोटी-छोटी बातों पर बहस नहीं करते। आज धन का आगमन हो सकता है। प्रेम में तनाव हो सकता है। नीला रंग शुभ है। हेल्थ से कष्ट संभव है।

3. मिथुन राश‍िफल- विवाद टालने का प्रयत्न करें। धन आगमन की संभावना रहेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। आज लव लाइफ में प्यार के लिए समय निकाल ही लेंगे। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको प्रसन्न रखेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। सफेद रंग शुभ है।

4. कर्क राश‍िफल- छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। फिल्म तथा टी वी से सम्बद्ध जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। धन के आगमन की संभावना रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। पीला रंग शुभ है।

5. सिंह राश‍िफल- मीडिया फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन की प्राप्ति हो सकती है। राजनीति में किसी उच्च नेता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाली से परिपूर्ण रहेगा। श्वांस के रोगी सावधानी बरतें।आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ लाभकारी है। सफेद रंग शुभ है।

6. कन्या राश‍िफल- धन का आगमन हो सकता है। मीडिया और आई टी में उच्चाधिकारी का प्राप्त सहयोग आपको प्रोत्साहित करेगा। छात्र शिक्षा में उन्नति करेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। स्वास्थ्य से कष्ट हो सकता है। विष्णु जी का ध्यान करते रहें। आसमानी रंग शुभ है।

7. तुला राश‍िफल- आज अपने मेहनत पूर्ण कार्य से अपने बॉस का मन मोह लेंगे। लव लाइफ में दूरियां आपको परेशान कर सकती है। दाम्पत्य जीवन में समय की कमी आड़े आएगी। हेल्थ से कष्ट संभव है। गरीबों में अन्न का वितरण करें। हरा रंग समृद्धि कारक है।

8. वृश्चिक राश‍िफल- प्रशासनिक सेवा से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। प्रेम भरा दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। आज धन का आगमन हो सकता है। लव लाइफ आनन्दमय रहेगा। श्वांस के रोगी सावधानी बरतें। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। लाल रंग प्रगतिकारक है।

9. धनु राश‍िफल- अत्यंन्त व्यस्तता के बावजूद छात्रों के लिए नए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। आईटी तथा बैंकिंग के जातक आज अपने कार्यों से अपने उच्चाधिकारी को प्रसन्न रखेंगे। हेल्थ से परेशानी रहेगी। हनुमान जी की उपासना करें। पीला रंग शुभ है।

10. मकर राश‍िफल- आज जल्दबाजी से बचने का समय है। आई टी और मीडिया के लोगों को आज ऑफिस वर्क में सफलता मिलेगी। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशी बनी रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। हनुमानचालीसा का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।

11. कुंभ राश‍िफल- धन की प्राप्ति की संभावना रहेगी। आई टी और मीडिया से जुड़े जातक सफल रहेंगे। छात्रों को प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। जीवन साथी द्वारा दिया गया उपहार आपके दाम्पत्य जीवन को खुशहाल करेगा। हरा आज का शुभ रंग है।

12. मीन राश‍िफल- मीडिया के जातक अपने टारगेट को पूरा करेंगे। प्रशासनिक सेवा से जुड़े अधिकारी प्रतिष्ठा की प्राप्ति करेंगे। शुगर के रोग से प्रभावित लोग सावधानी बरतें। धन का आगमन होगा। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।

Related News