आज के दिन इन राशियों को मिलेगी सफलता, देखिए 13 मई का राशिफल

img

डेस्क ।। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, आज मेष और तुला राशि के लोग बहुत व्यस्त रहेंगे। वहीं कर्क राशि के जातक को आज के दिन सफलता मिलेगी। मकर वालों का दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। आइए जानते हैं प्रत्येक राशियों का राशिफल।

मेष- किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से खुशी मिलेगी। यात्रा की योजना बनेगी। व्यापार में उन्नति की संभावना रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। हेल्थ अच्छी रहेगी।

पढ़िए-12 मई से 25 मई तक चलेगा शुभ समय, इन 6 राशि के लोगों को चारों तरफ से मिलेंगे शुभ समाचार

वृष- नौकरी में सफलता मिलेगी। आज धन का आगमन हो सकता है। लव लाइफ में तनाव हो सकता है। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।

मिथुन- व्यवसाय में किसी को धन देने के प्रति सचेत रहें। विवाद टालने का प्रयत्न करें। धन के व्यय होने की संभावना रहेगी। कोई रुका कार्य पूर्ण होने से मन हर्षित रहेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। नारंगी रंग शुभ है।

कर्क- आज आप धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। राजनीतिज्ञों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। धन के आगमन की संभावना रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। सफेद रंग शुभ है।

सिंह- राजनीति तथा प्रशासन से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। आपका प्यार भरा रोमांटिक अंदाज दाम्पत्य जीवन को नव तरंग से भर देगा। सफेद रंग शुभ है।

कन्या- किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से मन हर्षित रहेगा। व्यवसाय में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। छात्र शिक्षा में उन्नति करेंगे। लव लाइफ में खुशहाली रहेगी। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में बाधाएं आती रहेंगी। श्री विष्णु जी का ध्यान करते रहें।

तुला- व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ में समय की कमी आज आपको परेशान कर सकती है। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी।स्वास्थ्य से कष्ट संभव है। नीला रंग समृद्धि कारक है।

वृश्चिक – आज आपका मनोबल आपकी बहुत सहायता करेगा। राजनीति से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। लव लाइफ में तनाव हो सकता है। लाल रंग प्रगतिकारक है। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें।

धनु- धन का आगमन हो सकता है। बहुत दिनों से रुके कार्य के पूर्ण होने से मन हर्षित रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। सफेद रंग शुभ है। हेल्थ से परेशानी रहेगी। वस्त्रों का दान करें।

मकर- आज का दिन संघर्ष का है। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। आई टी और मीडिया के जॉब में संघर्ष है। पालिटिक्स में किसी विवाद से दूर रहने का समय है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। हरा रंग शुभ है। आज स्वास्थ्य कुछ खराब रहेगा।

कुंभ- धन के आगमन की संभावना रहेगी। आई टी, प्रबंधन और पत्रकारिता से जुड़े जातक सफल रहेंगे। लव लाइफ शानदार होगी। आसमानी आज का आपका शुभ रंग है। हेल्थ अच्छी रहेगी।

मीन – छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। श्वांस के रोगी सावधानी बरतें। धन का व्यय होगा। खराब स्वास्थ्य से चिंतित रहेंगे। पीला तथा लाल रंग शुभ है।

Related News