आज इस राशि को मिलेगी कामयाबी, देखिए 24 मई का राशिफल

img

डेस्क ।। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, आज का दिन मकर, धनु औऱ वृष के लिए खुशियों भरा होगा। सिहं राशि के लोग ईश्वर की अराधना करें। तुला की लव लाइफ बेहतर रहनी चाहिए।

मेष – आज कामयाबी हासिल करेंगे। धन के आगमन की संभावना रहेगी। आई टी और बैंकिंग में नौकरी करने वालों को आज संघर्ष करना होगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य से कष्ट संभव है।

पढ़िए- 22 मई से खत्म हो रही है इन 4 राशियों की साढ़ेसाती, होगी धन की प्राप्ति और चमकेगी किस्मत

वृष- मीडिया तथा आईटी की सर्विस करने वाले संघर्ष के बाद ही सफल रहेंगे। स्टूडेंट्स अपने करियर में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। हेल्थ से कष्ट संभव रहेगा। हरा रंग शुभ है।

मिथुन- आज व्यवसाय से सम्बद्ध जातकों को सफलता की प्राप्ति होगी। कई दिनों से लंबित कार्य पूर्ण होगा। छात्र सफल रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगा। नीला रंग समृद्धि कारक है।

कर्क- छात्र कामयाब रहेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि और आध्यात्मिक उत्कर्ष की प्राप्ति होगी। आई टी और मार्केटिंग के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य से सुख मिलेगा।

सिंह- व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। किसी पुराने मित्र के आगमन से खुश रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। श्री हनुमान जी के मंदिर जाकर दर्शन करें।बहते जल में नारियल प्रवाहित करें। आज का शुभ रंग है नारंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

कन्या-  बैंकिंग और मीडिया फील्ड के जातक अपने काम में उन्नति करेंगे। धन प्राप्ति के नए स्रोत के रास्ते बनेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। हेल्थ से परेशानी हो सकती है। हरा रंग शुभ है। अन्न का दान करें।

तुला- कई दिनों से रुका कार्य पूर्णता की ओर अग्रसर हो सकता है। धन का व्यय होगा। छात्र अपनी प्रगति से खुश रहेंगे। धार्मिक यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य सुख में परेशानी हो सकती है। हरा रंग शुभ है।

वृश्चिक- आज धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी को महत्व और समय दें। संतान की सफलता से प्रसन्न रहेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी। पीला रंग शुभ है। गेहूं का दान करें।

धनु- आज विवादों से बचने का प्रयास करें। आईटी और मीडिया फील्ड के जातकों के लिए कई नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे जिसका उनको लाभ लेना चाहिए। लव लाइफ शानदार रहेगी।

मकर- आज फैसला लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। मीडिया और आईटी फील्ड के जातक अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे । लव पार्टनर को शिकायत का अवसर नहीं देंगे।

कुंभ- नौकरी बदलने के अवसर बन सकते हैं। प्रशासनिक तथा वित्तीय सेवा से सम्बद्ध अधिकारी सफल रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। लव लाइफ सुखी रहेगी।

मीन – आई टी, मीडिया और बैंकिंग से सम्बद्ध जातक सफल रहेंगे। लव लाइफ में विवाह की बात रखने का शानदार समय है। हेल्थ से परेशानी हो सकती है। लाल रंग शुभ है। निर्धनों में अनाज का दान करें।

Related News