खुलासा- 7 साल में हुई छेड़छाड़ और 16 की उम्र में बलात्कार, इस अभिनेत्री ने बयां किया दर्द

img

नई दिल्ली ।। पिछले कुछ दिनों से कई सेलेब्स ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न की घटनाओं को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अब हाल ही में मॉडल-एक्ट्रेस पद्मा लक्ष्मी ने एक ऐसा खुलासा किया है जिसे जानकर आपको भी झटका लगेगा। दरअसल, पद्मा ने बताया कि 7 साल की उम्र में एक रिश्तेदार ने उनका यौन शोषण किया था। पद्मा ने कहा, ‘मैंने जब ये बात अपनी मम्मी और सौतेले पिता को बताई तो उन्होंने मुझे कुछ सालों के लिए भारत भेज दिया था।’

पद्मा ने आगे बताया कि 16 साल की उम्र में उनके ब्वॉयफ्रेंड ने उनका रेप किया था। पद्मा ने कहा कि 16 साल की उम्र में वो एक 23 साल के लड़के को डेट कर रही थीं। लेकिन कुछ महीनों के रिलेशनशिप के बाद उसने पद्मा का यौन उत्पीड़न किया। उस समय ‘डेट रेप’ पर ज्यादा चर्चा नहीं होती थी।

पढ़िए- इंतजार हुआ खत्म, जल्द सलमान के घर गूंजने वाली है शहनाई

बता दें कि पद्मा लक्ष्मी का जन्म 1 सितंबर 1970 को चेन्नई में हुआ था। पद्मा के माता-पिता जब अलग हुए तब वो केवल 1 साल की थीं। जिसके बाद उनका बचपन न्यूयॉर्क में बीता। पति से अलगाव के बाद पद्मा की मां न्यूयॉर्क में ही बस गई थीं। पद्मा ने मॉडलिंग की शुरुआत 18 साल की उम्र से कर दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बार पद्मा कैफे में बैठी थीं। तभी एक मॉडलिंग एजेंट की नजर उन पर पड़ी और उन्हें अप्रोच किया। जिसके बाद पद्मा ने मॉडलिंग करनी शुरू कर दी और यहीं से उनकी किस्मत बदल गई।

पद्मा ने साल 2003 में फिल्म ‘बूम’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। कटरीना कैफ की भी यह डेब्यू फिल्म थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन मुख्य किरदार में थे। इसमें वह शीला बार्डेज का किरदार निभा रही थीं जो कि एक सुपर मॉडल होती है और जिस पर हीरे चुराने का आरोप लगता है।

फोटो- फाइल

Related News