मांं की दूसरी शादी से खफा नाबालिग ने दी जान, नहीं मिला सुसाइड नोट

img

नई दिल्ली ।। वजीराबाद में 14 साल के किशोर ने पेड़ से लटककर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान कृष्णा के तौर पर हुई है। जांच में सामने आया है कि कृष्णा अपनी मां की दूसरी शादी से नाराज था। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

कृष्णा अपने दादा-दादी के साथ झड़ौदा इलाके में रहता था। कृष्णा के माता-पिता दो साल पहले आजीविका कमाने मुंबई चले गए थे। वहीं, पर कृष्णा के पिता की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद कृष्णा की मां ने किसी दूसरे व्यक्ति से शादी कर ली और वापस नहीं आई। इससे कृष्णा बेहद परेशान था। गुरुवार रात वह खाना खाने के बाद गली में टहलने निकला, लेकिन लौटकर नहीं आया।

पढि़एःलखनऊ में हिंदुवादी नेता की गला काटकर हत्या, भगवा कपड़ा पहनकर आए थे हत्यारे

कृष्णा को खोजने के लिए उसके दादा दादी ने लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। सुबह करीब 8 बजे किसी ने पंचशील आश्रम से सटे पार्क के एक पेड़ से लटका शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतक की पहचान कृष्णा के तौर पर की। पुलिस का मानना है कि किशोर ने खुदकुशी की।

Related News