यूपी – अज्ञात जगह पड़ा मिला रिटायर्ड फौजी की पत्नी का शव, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका

img

उत्तर प्रदेश ।। यूपी की सरकार भले ही कितने भी दावे कर ले लेकिन कानून के सख्त किये जाने की लाख दुहाई भी दे दे। लेकिन वास्तविकता के सामने सरकार के दावे खोखले नजर आते हैं। आये दिन देश के विभिन्न कोनों से अपराध की खबरें आती रहती हैं। जिनमें से अधिकतर महिलाओं के साथ घटित हुए अपराधों की होती हैं। जो ये दर्शाता है कि आज आजादी के 72 साल भी देश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला यूपी से सामने आया है।

यूपी के मेरठ जिले में शुक्रवार की देर रात एक सेवानिवृत्त फौजी की पत्नी का अर्ध नग्न शव आम के बाग में ​बरामद हुआ है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी मच गई है। सूचना पर पहुंची पूलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। फॉरेसिक विभाग की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए पहुंचा दिया गया है। वहीं पर महिला के परिवार वालों ने बलात्कार के बाद हत्या की आशंका जताई गयी है।

जानकारी के मुताबिक मामला मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार शुक्रवार की दोपहर महिला खेत पर गई थी । शाम तक घर वापस नहीं लौटी तो परिवारवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की है। शाम सात बजे महिला की लाश ग्रामीणों ने बाग में देखी है। सूचना पर परिजन पहुंचे। महिला के कपड़े क्षत विक्षत पड़े हुए है। ग्रामीणों ने बलात्कार के बाद हत्या होने की आशंका जताई है। महिला के शरीर पर चोट के निशान भी पाये गये है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related News