अखिलेश यादव: …जहां कभी थी दहशत की हुंकार…वहां आज है खुशियों की गुंजार!

img

लखनऊ ।। Social Media आम जनता और सरकार के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी बनती जा रही है। Social Media के हर बड़ा नेता अपनी प्रतिक्रिया देकर अपनी बातें जनता तक पहुंचा रहे हैं।

तो वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव Social Media में काफी सक्रिय हो गए हैं। वो Tweet के माध्यम से केन्द्र और राज्य सरकार पर निरंतर हमले कर रहे हैं। तो वहीं, सपा सरकार में किए गए कार्यों को लोगों तक पहुंचा रहे हैं।

पढ़िए- स्वाभिमान रैली में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस नेता की जमकर तारीफ, कहा…

सपा सुप्रीमो ने एक Tweet कर सपा सरकार के द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया है। उन्होंने ने ये Tweet सपा सरकार में चंबल में किए गए विकास कार्यों को लेकर है।

अखिलेश ने Tweet करते हुए लिखा है कि चम्बल के बीहड़ों से गुजरते तरक्की के नये रास्ते…जो हमारी कोशिशों से हुए गुलज़ार…जहां कभी थी दहशत की हुंकार… वहां आज है खुशियों की गुंजार!”

उन्होंने आगे लिखा कि ‘गरीब-किसान-मजदूर को निराशा; बेरोजगार युवाओं को हताशा; कारोबारियों, महिलाओं, नौकरीपेशा और आम लोगों के मुंह पर तमाचा। ये जनता की परेशानियों की अनदेखी करने वाली अहंकारी सरकार का विनाशकारी बजट है। आखिरी बजट में भी भाजपा ने दिखा दिया कि वो केवल अमीरों की हिमायती है। अब जनता जवाब देगी।

पढ़िए- Aam Aadmi Party को मिला बड़ा झटका, CBI ने निशाने पर हैं ये मंत्री

आपको बता दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। यहां इन्होंने जनवादी सोशलिस्ट पार्टी की पृथ्वी राज चौहान स्वाभिमान रैली को संबोधित किया। अखिलेश ने कहा कि जो नए सीएम बने हैं, दूसरे रंग के कपड़े पहनते हैं। अब हमने गोबर, गाय और बछड़ों पर भी चुनाव लड़ लिया।

अब तो गाय रखने पर भी आधार कार्ड आने वाला है। गाय का भी आधार बनेगा। पांच साल में केंद्र सरकार का पूरा खुलासा हो गया, लेकिन लखनऊ में तो दस महीनों का हिसाब नहीं मिल रहा है।

फोटोः फाइल

इसे भी पढ़िए

Óñ©Óñ░ÓñòÓñ¥Óñ░ Óñ¬Óñ░ Óñ¡ÓÑ£ÓñòÓÑç Óñ¼ÓÑÇÓñ£ÓÑçÓñ¬ÓÑÇ ÓñòÓñ¥Óñ░ÓÑìÓñ»ÓñòÓñ░ÓÑìÓññÓñ¥ Óñ¿ÓÑç Óñ«ÓñéÓññÓÑìÓñ░ÓÑÇ ÓñòÓÑï Óñ©Óñ░ÓÑçÓñåÓñ« Óñ▓ÓññÓñ¥ÓÑ£Óñ¥, ÓñòÓñ╣Óñ¥ ÓñçÓñ©Óñ©ÓÑç Óñ¼ÓÑçÓñ╣ÓññÓñ░ ÓññÓÑï Óñ¬Óñ┐ÓñøÓñ▓ÓÑÇ…

 

Related News